Karnataka Sneha Murder Case: कर्नाटक के रायचूर में एक खेत के पास का मंजर देखकर लोगों के होश उड़ गए. एक महिला घायल हालत में पड़ी थी और उसकी डेढ़ साल की मासूम बेटी मां से लिपटकर लगातार रो रही थी. पुलिस के पहुंचने तक महिला की सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई. शुरुआती जांच में महिला पर पत्थर से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है. मामले में पुलिस ने उसके पति और कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. खेत में मिली घायल महिला घटना रायचूर जिले के सिंधनूर उपखंड स्थित RH कैंप-5 इलाके की है. मृतका की पहचान 25 साल की स्नेहा के तौर पर हुई है. वह RH कैंप-4 की रहने वाली थी. उसका शव गांव के बाहरी हिस्से में एक खेत के पास मिला. स्थानीय लोगों की नजर जब महिला और उसके पास मौजूद उसकी बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. बताया गया कि बच्ची अपनी मां के शरीर से लिपटी हुई थी और रो रही थी. अस्पताल पहुंचने के बाद तोड़ा दम पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के समय स्नेहा की सांसें चल रही थीं. उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस को आशंका है कि महिला के सिर या शरीर पर किसी भारी चीज अथवा पत्थर से हमला किया गया हो सकता है. हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी. चार साल पहले हुई थी शादी पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्नेहा की शादी करीब चार साल पहले अमित से हुई थी. पिछले कुछ महीनों से उसका शुबहाम नाम के युवक से कथित अवैध संबंध होने की बात भी सामने आई है. पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है. पति और प्रेमी हिरासत में स्नेहा की मौत के बाद सिंधनूर ग्रामीण पुलिस ने उसके पति अमित और प्रेमी शुबहाम को हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला पर हमला किसने किया और वारदात के पीछ क्या वजह थी. पुलिस ने फिलहाल अमित या शुबहाम में से किसी को भी हत्या का आरोपी घोषित नहीं किया है और स्नेहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिंधनूर तालुक अस्पताल भेजा गया है. मामले से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं और घटनास्थल की भी जांच की गई है.
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.