भागलपुर : बिहार स्टेट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को लाजपत पार्क, भागलपुर में प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों के शहरी परिवहन भत्ता, बकाया अंतर वेतन भुगतान, एचआरएमएस अद्यतन सहित विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल कादिर एवं राजा कुमार सहित दिलीप कुमार, सुनील कुमार शर्मा, शशि भूषण प्रसाद, मोहम्मद नसरुल्लाह, मोहम्मद तारिक जफर, सुधांशु शेखर और सत्यम कुमार झा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी, भागलपुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से पदाधिकारी को अवगत कराया। [...] The post Bhagalpur: शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर बीएसटीडब्ल्यूए की बैठक, डीईओ से मिला प्रतिनिधिमंडल- GS NEWS appeared first on GS NEWS .
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.