बलरामपुर-एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को गोद लेने तथा पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अजय कुमार शुक्ल व प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने किया। सचिव कर्नल वार्ष्णेय ने कहा कि टीबी से लड़ने के लिए चिकित्सा उपचार के साथ मरीजों के पोषण और मानसिक संबल पर भी ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जा सकता है। ए सीएमओ डॉ शुक्ल ने कहा कि टीबी के कारण मरीज का वजन और ऊर्जा कम होती है। पोषण पोटली के वितरण के द्वारा उच्च कैलोरी/प्रोटीन आहार से वजन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य कमजोर सामाजिक-आर्थिक स्थिति वाले मरीजों को सहायता देकर दवा का कोर्स पूरा करवाना है। प्राथमिक चिकित्सा प्रभारी डॉ स्वदेश भट्ट ने सभी का स्वागत किया जबकि संचालन डॉ सुनील कुमार शुक्ल ने किया। इस दौरान,प्रो0 दिनेश कुमार मौर्य, डॉ कृतिका तिवारी,डॉ वंदना सिंह,डॉ सूर्य मणि त्रिपाठी, राजर्षि मणि तिवारी व सुरेश कुमार सैनी सहित 10 लाभार्थी भी मौजूद रहे। इसी क्रम में महाविद्यालय सभागार में प्रो0 रेखा विश्वकर्मा के संयोजकत्व में महिलाओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रो0 विश्वकर्मा ने महिलाओं से संबंधित समस्याओं की जानकारी देते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। मुख्य नियन्ता प्रो0 वीणा सिंह एवं विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र डॉ अनामिका सिंह ने महिलाओं की स्वच्छता पर जोर देते हुए उन्हें आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ कृतिका तिवारी,डॉ मानसी पटेल व मणिका मिश्रा आदि मौजूद रहे। हिन्दी संवाद न्यूज से रिपोर्टर वी. संघर्ष बलरामपुर।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.