LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  मछली बनाने से मना करने पर पत्नी की नाक काटी:सास...
GENERAL Verified हिंदी

मछली बनाने से मना करने पर पत्नी की नाक काटी:सास बोली- बहू ने दांत से काटा बेटे का गुप्तांग, पति गिरफ्तार

India 12h ago Source: publicofindia

हरदोई के सांडी कस्बे में शुक्रवार सुबह घरेलू विवाद के दौरान पति पर पत्नी की नाक चाकू से काटने का आरोप लगा है। विवाहिता साधना का दावा है कि इस दौरान उसके सास-ससुर ने उसके हाथ पकड़े रखे। वहीं, आरोपी पति की मां ने बहू पर बेटे के गुप्तांग को दांत से काटकर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। मछली बनाने से इनकार के बाद विवाद का आरोप सांडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुंशीगंज निवासी कार चालक दीपक का विवाह वर्ष 2016 में सुरसा थाना क्षेत्र की साधना से हुआ था। दंपती की तीन बेटियां हैं। साधना का आरोप है कि बेटा न होने के कारण ससुराल वाले उसे लगातार परेशान करते थे। साधना के मुताबिक, गुरुवार शाम दीपक और उसके रिटायर्ड शिक्षक ससुर चुन्नीलाल ने उससे मछली बनाने को कहा था। उसके इनकार करने पर दोनों नाराज हो गए। आरोप है कि शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे पति, सास और ससुर ने मिलकर उस पर हमला किया। साधना का दावा है कि सास-ससुर ने उसके हाथ पकड़े और दीपक ने चाकू से उसकी नाक काट दी। घटना के बाद साधना की तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सास ने बहू पर भी लगाए आरोप दूसरी ओर, दीपक की मां शशि ने थाने में शिकायती पत्र देकर बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शशि का दावा है कि साधना करीब डेढ़ महीने पहले एक युवक के साथ चली गई थी और गुरुवार शाम अचानक वापस लौटी थी। उनके मुताबिक, विवाद के दौरान साधना ने गुस्से में दीपक के गुप्तांग को दांत से काट लिया और खुद अपना सिर चबूतरे पर पटककर चोट पहुंचा ली। पुलिस बोली- दोनों पक्षों के दावों की जांच जारी थानाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि आरोपी दीपक का चालान किया गया है। उनके मुताबिक, विवाहिता रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक के साथ डेढ़ महीने पहले चली गई थी। आपसी समझौते के बाद लौटने पर उसने पति के साथ रहने से इनकार किया था। दीपक ने भी उसे साथ रखने से इनकार कर दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता की ओर से अब तक प्रार्थना-पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.