LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  दलित युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोप:4...
POLITICS Verified हिंदी

दलित युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोप:4 दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं, एसपी से की शिकायत

India 12h ago Source: publicofindia

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि दो युवक घर में घुसे और तमंचे की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों पर शादी के लिए रखे 2 लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवर लूटने का भी आरोप है। घटना के चार दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं होने और मेडिकल जांच नहीं कराए जाने की शिकायत लेकर पीड़िता समाजवादी पार्टी नेता हरि सिंह वर्मा के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। घर में अकेली थी युवती, दो युवक घुसे पीड़िता के मुताबिक, घटना 14 सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। उस समय उसके माता-पिता और भाई मजदूरी करने गए थे। वह घर में अकेली थी। आरोप है कि गांव के ही दो युवक कट्टा लेकर घर में घुस आए। इनमें से एक युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दूसरे युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी घर में रखे 2 लाख रुपए नकद और शादी के लिए बनवाए गए सोने-चांदी के जेवर भी ले गए। 25 साल में जुटाई थी शादी की रकम परिजनों के मुताबिक, 2 लाख रुपए उन्होंने करीब 25 साल में मेहनत-मजदूरी करके जमा किए थे। जनवरी में युवती और उसके भाई की शादी होनी थी। इसी के लिए रकम और जेवर सुरक्षित रखे गए थे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद जब वे शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचे, तो उन्हें जातिसूचक गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। चार दिन बाद भी FIR और मेडिकल नहीं होने का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। उसका मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया। इसके बाद वह सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरि सिंह वर्मा के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सीओ सिटी को दो दिनों के भीतर जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीड़ित परिवार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग कर रहा है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.