गोंडा- बजाज ग्रुप में जनरल मैनेजर – ग्रुप स्ट्रेटेजी का पदभार संभालने के बाद आनंदमयी बजाज ने पहली बार बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड की कुंदरखी यूनिट का दौरा किया। उप्र (ईस्ट) में समूह में शामिल होने के बाद यह उनका पहला यूनिट दौरा था। यूनिट पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दौरे के दौरान आनंदमयी बजाज ने क्षेत्र के गन्ना किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और गन्ना विकास से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों और यूनिट प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष कुशाग्र बजाज की एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट साक्षी गनोडिया भी मौजूद रहीं। उनके साथ प्रबंध निदेशक अजय शर्मा, इकाई प्रमुख पीएन सिंह और एचआर कोऑर्डिनेटर नरेंद्र कुमार शुक्ला समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। अजय शर्मा ने उन्हें यूनिट और उसके संचालन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। आनंदमयी बजाज ने शुगर और पावर प्लांट का निरीक्षण कर उत्पादन, संचालन और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। आनंदमयी बजाज के पहले दौरे को लेकर कुंदरखी यूनिट के अधिकारियों और कर्मचारियों में खासा उत्साह रहा।। (गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट) फोन-- 8858608720
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.