सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे बहादुरगंज मार्ग पर दुर्गापुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान मौर्य नगर निवासी सुभाष मौर्या (28) की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल विमल और रत्नू को प्राथमिक उपचार के बाद बाराबंकी रेफर किया गया है। वहीं सुभाष के साथी मझगवां निवासी कैलाश का इलाज सीएचसी रामपुर मथुरा में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दुर्गापुर के पास आमने-सामने भिड़ीं दोनों बाइक बुधवार शाम रामपुर मथुरा-बहादुरगंज मार्ग पर दुर्गापुर के पास दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाइक पर मौर्य नगर निवासी सुभाष मौर्या और मझगवां निवासी कैलाश सवार थे। दूसरी बाइक पर गुड़ियन पुरवा निवासी विमल और रत्नू थे। सिर में गंभीर चोट, इलाज के दौरान सुभाष की मौत हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को सीएचसी रामपुर मथुरा ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच में सुभाष के सिर में गंभीर चोट पाई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुभाष की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विमल और रत्नू बाराबंकी रेफर, कैलाश का इलाज जारी हादसे में विमल और रत्नू की हालत गंभीर बताई गई। डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए बाराबंकी रेफर कर दिया। वहीं कैलाश को सीएचसी में भर्ती रखकर उपचार किया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हालांकि टक्कर किस वजह से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में लेकर शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर रामपुर मथुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद हादसे की वजह और अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.