LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  गौतमबुद्धनगर में 74वीं यूपी पुलिस वॉलीबॉल क्लस्...
GENERAL Verified हिंदी

गौतमबुद्धनगर में 74वीं यूपी पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का शानदार समापन, मेरठ जोन का दबदबा!!

India 12h ago Source: publicofindia

गौतमबुद्धनगर में 74वीं यूपी पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का शानदार समापन, मेरठ जोन का दबदबा!! !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!! 550 खिलाड़ियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा, वॉलीबॉल और सेपक टकरा के विभिन्न वर्गों में टीमों ने दिखाया दमखम दो टूक//गौतमबुद्धनगर, 14 सितंबर 2026। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा) पुरुष/महिला प्रतियोगिता-2026 का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। 10 सितंबर से 14 सितंबर तक चली इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के 11 जोनों की पुरुष एवं महिला टीमों के करीब 550 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल और सेपक टकरा के विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वॉलीबॉल पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में मेरठ जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाराणसी जोन को पराजित कर चल बैजन्ती (ट्रॉफी) अपने नाम की। वहीं सेपक टकरा पुरुष वर्ग के डबल्स इवेंट में पीएसी पश्चिमी जोन ने लखनऊ जोन को हराकर विजेता ट्रॉफी हासिल की। सेपक टकरा पुरुष वर्ग के रेगू एवं क्वाड इवेंट में भी पीएसी पश्चिमी जोन का दबदबा रहा। फाइनल मुकाबले में पीएसी पश्चिमी जोन ने पीएसी मध्य जोन को पराजित कर दोनों इवेंट की चल बैजन्ती ट्रॉफी अपने नाम की। महिला वर्ग में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल महिला वर्ग के फाइनल में मेरठ जोन ने लखनऊ जोन को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं सेपक टकरा महिला वर्ग के डबल्स इवेंट में लखनऊ जोन ने बरेली जोन को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा सेपक टकरा महिला वर्ग के रेगू एवं क्वाड इवेंट में बरेली जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ जोन को शिकस्त दी और दोनों इवेंट की चल बैजन्ती ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता का समापन समारोह अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार की मौजूदगी में आयोजित हुआ। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क को पुलिस बल की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त लाइन्स डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स शकील मोहम्मद समेत पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पांच दिनों तक चली इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन से रिजर्व पुलिस लाइन्स में खेल भावना और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला।।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.