LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  शेखपुरा में सेवा संकल्प-कायाकल्प अभियान की समीक...
BUSINESS Verified हिंदी

शेखपुरा में सेवा संकल्प-कायाकल्प अभियान की समीक्षा:हर विभाग को 10-10 योजनाएं चुनने का निर्देश; 30 नवंबर तक पुराने भवनों का कायाकल्प, 31 मार्च तक नई संरचनाएं

India 13h ago Source: publicofindia

शेखपुरा में सोमवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की समीक्षा बैठक हुई। समाहरणालय के मंथन सभागार में हुई बैठक में जिला और प्रखंड स्तर के संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया। डीएम ने सभी विभागों को कम से कम 10-10 महत्वपूर्ण योजनाएं चुनने का निर्देश दिया। डीएम ने पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, भवन निर्माण, मनरेगा और विकसित भारत-जी राम जी योजना समेत सभी विभागों को योजनाओं का चयन करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि चुनी गई योजनाओं को अच्छी गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। काम की वीडियो क्लिप बनाना जरूरी अभियान के तहत कराए गए कामों की पारदर्शी निगरानी के लिए उनकी वीडियो क्लिप भी बनानी होगी। डीएम ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग का यह अभियान ग्रामीण इलाकों में पुरानी संपत्तियों को मजबूत करने और नई संरचनाएं बनाने के लिए चलाया जा रहा है। पहले चरण में 30 नवंबर तक पुराने भवनों का कायाकल्प अभियान के पहले चरण में 30 नवंबर 2026 तक पुरानी संपत्तियों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनवाड़ी भवनों की मरम्मत, साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम किया जाना है। साथ ही पेयजल और बिजली व्यवस्था को भी चालू करना है। दूसरे चरण में 31 मार्च 2027 तक नई संरचनाएं दूसरे चरण में जरूरत के हिसाब से नई आधारभूत संरचनाओं और संपत्तियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 31 मार्च 2027 तक की समय-सीमा तय की गई है। कई फंड से खर्च की जाएगी राशि चुनी गई 10-10 योजनाओं की प्राथमिकता सूची को 17 सितंबर को होने वाली विशेष ग्राम सभा में मंजूरी दी जाएगी। योजनाओं को पूरा करने के लिए सोलहवें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, विकसित भारत-जी राम जी योजना, विभागीय फंड और केंद्र व राज्य सरकार की मौजूदा योजनाओं की राशि का इस्तेमाल किया जाएगा। कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद बैठक में उप विकास आयुक्त राकेश कुमार, अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कृषि पदाधिकारी समेत जिले और प्रखंड स्तर के कई अधिकारी मौजूद थे।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.