जालौन के उरई में भारतीय किसान संघ की ओर से 16 सितंबर को प्रस्तावित किसान शक्ति प्रदर्शन एवं धरना को सफल बनाने के लिए शनिवार को गल्ला मंडी राठ रोड उरई में भूमि पूजन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष साहब सिंह चौहान ने भूमि पूजन किया, जबकि पंडित शिव संपत्ति द्विवेदी ने विधि-विधान से हवन-पूजन कराया। सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री, किसान बंधु और ग्राम प्रधानों ने भी भूमि पूजन में भाग लिया। मंच संचालन जिला मंत्री आनंद द्विवेदी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रार्थना करते हुए किसान और व्यापारियों से 16 सितंबर को होने वाले शक्ति प्रदर्शन एवं धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना, जिला मंत्री आनंद द्विवेदी, अशोक सोनी, वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनुरुद्ध सिंह चौहान, अरविंद्र यादव, जिला युवा प्रमुख राम आसरे, सरमन प्रजापति, कार्यालय मंत्री चंद्रशेखर उदैनिया, गरिमा पाठक, राजकुमार पटेल, विष्णु चौहान बोहदपुरा, राघवेंद्र सिंह परिहार कहटा, रविंद्र, मंडी अध्यक्ष संजू गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.