LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  लोजपा (रामविलास) ने 'युवा बोले तो' कार्यक्रम पर...
GENERAL Verified हिंदी

लोजपा (रामविलास) ने 'युवा बोले तो' कार्यक्रम पर की बैठक:पटना में 24 सितंबर को होगा आयोजन, सहरसा से ज्यादा भागीदारी का लक्ष्य

India 12h ago Source: publicofindia

सहरसा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने रविवार को आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक की। वास्तु बिहार, पटुआहा स्थित संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष मणिकांत सिंह के आवास पर हुई बैठक में 24 सितंबर को पटना में होने वाले ‘युवा बोले तो’ कार्यक्रम को सफल बनाने और 19 सितंबर को बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान के सहरसा आगमन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने की। इसमें पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और अलग-अलग प्रखंडों के अध्यक्ष शामिल हुए। पटना में सहरसा की मजबूत भागीदारी पर जोर जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि ‘युवा बोले तो’ कार्यक्रम में सहरसा जिले की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। मंत्री के कार्यक्रम को लेकर भी तैयारी उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को मंत्री संजय पासवान का सहरसा में बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक तैयारियां पूरी करने और अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। युवाओं को पटना ले जाने की तैयारी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सह युवा नेता अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि ‘युवा बोले तो’ कार्यक्रम में जिले के युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से युवाओं को पटना ले जाने की तैयारी की जा रही है। कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में एससी/एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिलीप पासवान, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष मणिकांत सिंह, युवा जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेश गुप्ता, पिछड़ा-अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रतन कुमार साह, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनोद मुखिया, आईटी सेल जिलाध्यक्ष गगन कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मोहम्मद इजहार और पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमाकांत शाह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिला संगठन मंत्री अरुण कुमार शाह, जिला महासचिव रोशन कुमार, महिला नगर अध्यक्ष सोनी देवी, जिला सचिव रोहित यादव, आनंदी शर्मा, उमाकांत पासवान समेत विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.