धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के कुमारपुर गांव में एक पुराने विवाद को लेकर देर शाम एक युवक के सिर पर हमला कर उसे घायल करने की घटना सामने आई है। घायल युवक की पहचान कुमारपुर के रहने वाले प्रमोद दास (30) के रूप में हुई है। घटना के बाद वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। प्रमोद दास ने बताया कि करीब एक महीने पहले मिथुन कुमार उसकी नाबालिग भतीजी को कुमारपुर से जमालपुर ले गया था। बाद में लड़की उरेन के एक युवक के साथ चली गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ। नाबालिग लड़की की शादी उरेन के युवक से हो गई थी। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। इसके बाद परिवार में सब सामान्य था। प्रमोद के अनुसार, देर शाम वह दुकान से कुछ सामान लेने गया था। इसी दौरान मिथुन कुमार, राजकुमार दास और सोनू कुमार ने मिलकर उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.