सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र में बघाड़ी पंचायत के मुखिया और प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष पद्मराज भारद्वाज से फोन पर रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली है। मुखिया ने इस मामले में सुरसंड थाने में लिखित शिकायत दी है और कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की है। अलग-अलग तरीकों से धमकियां मिल चुकी शिकायत के मुताबिक, 12 सितंबर को दिन में करीब 11:57 बजे मुखिया के मोबाइल नंबर पर 9288120475 से एक फोन आया। आरोप है कि फोन करने वाले किसी अज्ञात शख्स ने उनसे रंगदारी के रूप में पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर आदमी भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई। मुखिया पद्मराज भारद्वाज ने बताया कि उन्हें पहले भी अलग-अलग तरीकों से धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन उन्होंने उन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस मुखिया के अनुसार, शनिवार को आए फोन पर भी उन्हें पहले कई बार चेतावनी देने की बात कही गई। इस धमकी के बाद उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। सुरसंड थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता ने बताया कि मुखिया की शिकायत मिली है। मामले की जांच चल रही है। हालांकि, मुखिया ने धमकी से संबंधित कोई ऑडियो पुलिस को नहीं दिया है। पुलिस शिकायत में दिए गए मोबाइल नंबर और दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.