मीरजापुर। मीरजापुर।हलिया 108 दिवसीय जयगुरुदेव जनजागरण यात्रा ने शुक्रवार की शाम विकासखंड हलिया के मतवार क्षेत्र स्थित रामपुर नौडिहां गांव में 23वां पड़ाव किया। शनिवार को आयोजित सत्संग समारोह में संत पंकज जी महाराज ने मानव जीवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव तन दुर्लभ है। संत-महात्माओं ने इसे नर-नारायणी देह और ईसामसीह ने इसे जीवित भगवान का घर बताया है।उन्होंने कहा कि शरीर के दोनों आंखों के मध्य आत्मा का निवास है। इसी स्थान पर प्रभु को देखने का दिव्य नेत्र तथा आकाशवाणी और अनहदवाणी सुनने का कान है। रामचरितमानस के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए ...
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.