LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  UPI ठगी के 18,800 साइबर सेल ने वापस कराए:मिर्जा...
GENERAL Verified हिंदी

UPI ठगी के 18,800 साइबर सेल ने वापस कराए:मिर्जापुर में तीन बार में खाते से निकाली गई थी रकम, पुलिस ने कराया होल्ड

India 13h ago Source: publicofindia

मिर्जापुर में साइबर ठगी का शिकार हुए 39वीं वाहिनी पीएसी निवासी आशीष बिंद को राहत मिली है। कोतवाली कटरा पुलिस की साइबर सेल ने उनके खाते से UPI के जरिए निकाली गई 18,800 रुपये की पूरी रकम वापस करा दी है। पुलिस ने बैंक और मर्चेंट से तालमेल बिठाकर यह कार्रवाई की। आशीष बिंद के साथ ऑनलाइन साइबर ठगी हुई थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक खाते से UPI के जरिए तीन बार में कुल 18,800 रुपये निकाल लिए थे। रकम निकलने की जानकारी होते ही पीड़ित ने तुरंत कोतवाली कटरा की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और इसे नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज किया। साइबर सेल ने लेन-देन से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की और रकम के ट्रांजेक्शन की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने संबंधित बैंक और मर्चेंट से संपर्क करके ठगी की रकम को समय रहते होल्ड करा लिया। कोतवाली कटरा की साइबर सेल टीम की कार्रवाई के बाद बुधवार 9 सितंबर 2026 को होल्ड कराई गई 18,800 रुपये की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस आ गई। रकम वापस मिलने के बाद आशीष बिंद थाना कोतवाली कटरा पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और साइबर क्राइम टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। पुलिस ने उन्हें साइबर अपराधों के प्रति जागरूक भी किया। टीम ने लोगों से अपील की कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग या UPI से जुड़ी जानकारी साझा न करें। ऑनलाइन ठगी होने पर बिना देरी किए संबंधित बैंक और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक, निरीक्षक रामप्रीत यादव, उपनिरीक्षक कृष्णकांत त्रिपाठी, कांस्टेबल इरफान अंसारी और साइबर सेल थाना कोतवाली कटरा की टीम शामिल रही।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.