LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  आजमगढ़ में पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर उगाही:जहा...
GENERAL Verified हिंदी

आजमगढ़ में पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर उगाही:जहानागंज थाने का कंप्यूटर ऑपरेटर हुआ निलंबित

India 12h ago Source: publicofindia

आजमगढ़ जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने जिले के जहानागंज थाने पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार यादव को ड्यूटी के निर्वहन में घोर लापरवाही अनुशासनहीनता और पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर पैसे लेने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया है। जिले में पुलिस कर्मियों के निलंबित किए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। जिले में विगत ढाई महीने के भीतर 32 से अधिक पुलिस कर्मियों को लापरवाही आर्थिक अपराध और अपराधियों से साथ गांठ करने के आरोप में निलंबित किया जा चुका है। जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि किसी भी तरह की अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने पर निलंबन के साथ-साथ कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। ऐसे में सभी पुलिसकर्मियों से अपील की जाती है कि वह अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से पालन करें। लगातार चल रही है कार्रवाई बताते चले कि जिले में बड़ी संख्या में डबल और ट्रिपल पासपोर्ट बनवाने वाले आरोपियों के नाम सामने आए हैं। जिनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करके जेल भी भेजा जा चुका है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.