LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  लखनऊ :भजन संध्या और भंडारे के साथ सात दिवसीय श्...
GENERAL Verified हिंदी

लखनऊ :भजन संध्या और भंडारे के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन।।||Lucknow:The seven-day long Shrimad Bhagwat Katha concludes with a Bhajan Sandhya and a Bhandara.||

India 12h ago Source: publicofindia

लखनऊ : भजन संध्या और भंडारे के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन।। ●डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत गणमान्य लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद। दो टूक : लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र के पुरानी जेल रोड, आनंद नगर स्थित आनंदेश्वरी माता मंदिर परिसर में श्री दुर्गा स्तुति संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार देर शाम भजन संध्या और भंडारे के साथ विधिवत समापन हुआ। कथा के समापन अवसर पर आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। मंदिर परिसर में देर शाम तक भक्तों की भीड़ जुटी रही और भजनों पर श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। भजन संध्या के उपरांत आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं और अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति ने सात दिवसीय कथा के सफल समापन पर सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.