LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  आगरा नगर निगम पर सपा का कल 'हल्ला बोल':स्मार्ट ...
BUSINESS Verified हिंदी

आगरा नगर निगम पर सपा का कल 'हल्ला बोल':स्मार्ट सिटी के 1100 करोड़ का हिसाब लेंगे सपाई, 11 बजे प्रदर्शन

India 12h ago Source: publicofindia

आगरा नगर निगम के खिलाफ सपा 10 सितंबर को जोरदार प्रदर्शन करने जा रही है। सपाई स्मार्ट सिटी योजना के तहत अब तक खर्च किए गए 1100 करोड़ रुपये का हिसाब मांगेंगे। इस प्रदर्शन को 'हल्ला बोल' नाम दिया है। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर बुधवार को सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बनाई रूपरेखा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने बताया, नगर निगम की लगातार लापरवाही और भाजपा सरकार की विफल नीतियों ने आगरा की जनता का जीवन बदहाल कर दिया है। 1100 करोड़ रुपये की स्मार्ट सिटी परियोजना के बावजूद शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर, जलभराव, टूटी सड़कें, सीवर ओवरफ्लो, पेयजल संकट और गंदगी का फैली हुई है। इसको देखते हुए 10 सितंबर को सुबह 11 बजे से नगर निगम पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया, आगरा की जनता जानना चाहती है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर खर्च किए गए 1100 करोड़ रुपये आखिर कहां गए? जनता को जवाब चाहिए और नगर निगम को अपनी जवाबदेही तय करनी होगी। शब्बीर अब्बास ने कहा, सपा जनता के इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर सड़कों पर निर्णायक संघर्ष करेगी और नगर निगम की जवाबदेही तय कराने के लिए आवाज बुलंद करेगी। सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से राहुल चतुर्वेदी,देवेन्द्र यादव, पुष्पेंद्र शर्मा, नरेंद्र सिंह नंद, बलविंदर जाटव, मनोज गुप्ता, नितिन वर्मा, प्रमोद यादव, रोहित नासिर डॉ. बबलू वाल्मीक, आकिल अब्बास, अजीज ख़ान, जमील ख़ान, ओम पंडित, हर्ष धाकड़ एवं ज़ैब अफ़रीदी सहित महानगर संगठन के पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.