LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  संघ की प्राथमिकता भेदभाव रहित समाज की स्थापना-ड...
POLITICS Verified हिंदी

संघ की प्राथमिकता भेदभाव रहित समाज की स्थापना-डॉ. कृष्ण गोपाल:सुल्तानपुर में बोले- सभी को साथ लेकर चलने की भावना मजबूत करना जरूरी

India 13h ago Source: publicofindia

सुल्तानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने मंगलवार को कहा कि संघ की प्राथमिकता भेदभाव रहित समाज की स्थापना है। वह पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित जन गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चला। हेडगेवार ने 1925 में शुरू की थी शाखा डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि देश के सभी नागरिक एक हैं और हजारों वर्षों से एक ही पूर्वजों की संतान होने की भावना समाज को जोड़ती है। इसी विचार के साथ डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में नागपुर में संघ की पहली शाखा शुरू की थी। धीरे-धीरे इसका विस्तार देशभर में हुआ। उन्होंने कहा कि संघ की शाखाओं में जाति और बिरादरी के भेदभाव के बिना लोग जुड़ते रहे। शाखाओं के माध्यम से ऐसे स्वयंसेवक तैयार हुए, जो समाज और देश के विकास के लिए समर्पित होकर काम कर रहे हैं। शाखाओं में देश के महापुरुषों के जीवन और विचारों पर चर्चा के जरिए भी सामाजिक एकता की भावना को मजबूत किया गया। सेवा कार्यों का भी किया जिक्र डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि दुनिया की कई समस्याओं का समाधान भारत के जीवन दर्शन में देखा जा सकता है। उनके मुताबिक करीब डेढ़ लाख स्वयंसेवक सेवा बस्तियों में जाकर सेवा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संघ से जुड़े करीब 40 संगठन शिक्षा, सेवा, मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। परिवार के महत्व पर भी जोर डॉ. कृष्ण गोपाल ने हिंदू दर्शन की व्याख्या करते हुए कहा कि सभी को साथ लेकर चलना, दूसरे के विचारों का सम्मान करना और सबको साथ समाहित करना इसकी मूल भावना है। उन्होंने कहा कि हिंदू दर्शन सभी के कल्याण की कामना करता है और अलग-अलग मत-पंथों के साथ मिलकर चलने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि संघ ने परिवार प्रबोधन के माध्यम से भी परिवार के महत्व पर काम किया है। वर्तमान पीढ़ी को परिवार की भूमिका और उसके महत्व से परिचित कराने पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में प्रांत सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख महेश सिंह, विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, जिला प्रचारक देवदत्त, विभाग संघचालक डॉ. अरुण कुमार सिंह, विभाग कार्यवाह नवीन, सह जिला संघचालक अजय गुप्त, सह नगर संघचालक राम स्वारथ वर्मा, नगर संघचालक सुदीप पाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ. पवन सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल समेत संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.