LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  'दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो':गोरखपुर में कांग्...
GENERAL Verified हिंदी

'दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो':गोरखपुर में कांग्रेसी बोले- मृतक अधिवक्ताओं के परिवारों को एक करोड़, आवास, सरकारी नौकरी मिले

India 13h ago Source: publicofindia

गोरखपुर के राजघाट पर गुंबद गिरने दो अधिवक्ताओं की मौत हो गई। जिसको लेकर सोमवार की शाम करीब 7 बजे जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंनें यूपी सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा, आवास और सरकारी नौकरी दी जाए। दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी और महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर दीप जलाकर दिवंगत अधिवक्ताओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि गोरखपुर के राजघाट में गुंबद गिरने की दर्दनाक घटना में अधिवक्ता आलोक अस्थाना और संजय सिंह की हुई मौत अत्यंत हृदयविदारक और दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी इस दुख की घड़ी में दोनों दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवारों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ी है। किसी दोषी को संरक्षण नहीं मिलना चाहिए- जिलाध्यक्ष उन्होंने कहा कि अगर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार, घटिया सामग्री या निर्धारित मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है, तो इसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों को चिन्हित किया जाए। उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। किसी भी दोषी को राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। तीन मांग की गई राजेश कुमार तिवारी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार और जिला प्रशासन से मांग करती है कि मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा, GDA के माध्यम से आवास के लिए जमीन और परिवार के एक पात्र सदस्य को सरकारी नौकरी दी की जाए, जिससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा मिल सके। इस दौरान श्रीश उपाध्याय, सैयद जमाल,जयंत पाठक,नवीन सिन्हा ,महेंद्र मिश्रा,डॉ चिन्मय पाण्डेय,राजीव कुमार पाण्डेय,ज्ञानेन्द्र शाही,इंदु भूषण शुक्ल,विशाल तिवारी,प्रदीप पटेल,गणेश मिश्रा,शिवम् सिंह,अनवर हुसैन,संतोष सिंह,तौकीर आलम,शैलेन्द्र बल्लभ पाण्डेय,अंबिका प्रसाद,प्रभात चतुर्वेदी,राजू सिंह,शैलेन्द्र पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.