LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  गोण्डा- जमीन पर कब्जे के विवाद में मारपीट करने ...
GENERAL Verified हिंदी

गोण्डा- जमीन पर कब्जे के विवाद में मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

India 12h ago Source: publicofindia

गोण्डा- थाना को0 देहात पुलिस ने जमीन पर कब्जे के विवाद में मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 10.7.2026 को वादिनी किरन पत्नी पवन कुमार निवासी दुल्लापुर तरहर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर तहरीर दी गई कि समय करीब 15ः30 बजे अवधेश पुत्र हरीश निवासी नरपतपुरवा करनपुर थाना कोतवाली देहात तथा राजन, साजन पुत्रगण रमेश एवं रमेश की पत्नी निवासी चाँदपुर थाना कोतवाली देहात द्वारा वादिनी की नम्बर की जमीन पर बलपूर्वक कब्जा किया जा रहा था। वादिनी द्वारा विरोध करने पर विपक्षीगण द्वारा उसके साथ लात-मुक्का एवं लाठी-डण्डे से मारपीट की गई। वादिनी के देवर अरविन्द पुत्र राधेश्याम यादव द्वारा बचाने का प्रयास करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वादिनी एवं उसके देवर को चोटें आईं। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में उ0नि0 सहदेव दूबे मय हमराह पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्त अवधेश पुत्र हरीश निवासी नरपतपुरवा करनपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्त- 1. अवधेश पुत्र हरीश निवासी नरपतपुरवा करनपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा। पंजीकृत अभियोग- 1.मु0अ0सं0-688/2026, धारा 115(2)/119(2)/351(3)/118(1) बीएनएस थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.