LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  इटौली-गोपामऊ-पिसावां सड़क की मंजूरी के लिए CM स...
GENERAL Verified हिंदी

इटौली-गोपामऊ-पिसावां सड़क की मंजूरी के लिए CM से मिले विधायक:18.43 करोड़ की परियोजना अटकी, श्याम प्रकाश ने जल्द स्वीकृति देने का किया अनुरोध

India 12h ago Source: publicofindia

हरदोई में गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से अटकी इटौली-गोपामऊ-पिसावां मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण परियोजना को लेकर विधायक श्याम प्रकाश ने सोमवार, 7 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विधायक ने मुख्यमंत्री से परियोजना को जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया। हर बार मंजूरी से छूटने का दावा विधायक के मुताबिक, सड़क परियोजना लंबे समय से स्वीकृति प्रक्रिया में है। उनका कहना है कि हर बार किसी न किसी स्तर पर यह प्रस्ताव मंजूरी से छूट जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने यह मामला रखते हुए जल्द स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से परियोजना का प्रस्ताव पहले ही शासन को भेजा जा चुका है। मुख्य अभियंता ने 20 फरवरी को मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 18.43 करोड़ रुपए है। विभागीय स्तर पर एस्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव भेजा जा चुका है और अब शासन की मंजूरी का इंतजार है। 24 अक्टूबर के कार्यक्रम में आने का न्योता विधायक ने मुख्यमंत्री से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभी तक उनके विधानसभा क्षेत्र में नहीं आए हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया, “आपने बुलाया ही नहीं।” इसके बाद विधायक ने मुख्यमंत्री को 24 अक्टूबर को आयोजित मदारी पासी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। विधायक के अनुसार, मुख्यमंत्री ने न्योते पर विचार करने की बात कही। नई जिला टीम के साथ भी सक्रियता मुख्यमंत्री से मुलाकात से पांच दिन पहले 2 सितंबर को विधायक श्याम प्रकाश ने अपने आवास पर भाजपा की नई जिला टीम, पूर्व जिलाध्यक्षों और गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के मंडल पदाधिकारियों के लिए भोजन का आयोजन किया था। उन्होंने इसे ‘बब्बन की नई टीम’ के साथ मिलन बताया था। इसके बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हुई हैं। हालांकि, विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात का मुख्य उद्देश्य सड़क परियोजना की मंजूरी को बताया है। मुलाकात के दौरान पूर्व भाजपा जिलाउपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू और जिला मंत्री सत्यम शुक्ला भी मौजूद रहे।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.