के एल स्कूल के छात्रों का 2nd यूपी स्टेट बैंडी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन मेरठ। बैंडी एसोसिएशन ऑफ यूपी की ओर से देहरादून स्थित आइस स्केटिंग रिंक, हिमाद्री में आयोजित 2nd यूपी स्टेट बैंडी चैंपियनशिप-2026 में के एल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में कक्षा 2 के कियान तोमर और कक्षा 5 की मनस्वी विष्णोई ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि कक्षा 8 के अथर्व विष्णोई ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधन वर्ग, प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर एवं शिक्षकों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.