samsung customer care issue: नया स्मार्ट टीवी खरीदने की खुशी सभी को होती है. लेकिन यह तब परेशानी में बदल जाती है, जब प्रोडक्ट घर पहुंचने के बाद भी उसका इस्तेमाल शुरू न हो पाए. खासकर टीवी जैसे बड़े और महंगे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के मामले में ग्राहक सिर्फ डिलीवरी का इंतजार नहीं करता, बल्कि उसे उम्मीद होती है कि कंपनी की ओर से तय समय के भीतर इंस्टॉलेशन और डेमो की सुविधा भी मिल जाएगी. लेकिन, अगर टीवी घर पहुंचने के कई दिन बाद भी इंस्टॉल न हो और ग्राहक बार-बार कस्टमर केयर से संपर्क करता रहे, तो उसकी परेशानी स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है. ऐसी स्थिति में घर में रखा टीवी किसी डब्बे से कम नहीं होता है. ऐसा ही एक मामला Samsung के नए टीवी को लेकर सामने आया है, जहां ग्राहक का कहना है कि टीवी की डिलीवरी हुए 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कंपनी की ओर से इंस्टॉलेशन नहीं कराया गया. ग्राहक के लिए समस्या सिर्फ इतनी नहीं है कि टीवी शुरू नहीं हो पाया, बल्कि शिकायत कराने और कस्टमर केयर से संपर्क करने के बावजूद उसे समस्या का कोई समाधान नहीं मिल रहा है. बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं नया टीवी खरीदने के बाद हर ग्राहक अपनी परेशानी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लेकर पहुंचा है. ग्राहक द्वारा Samsung को टैग किया गया और बताया कि उसने टीवी लेने के लिए पूरी पेमेंट कर दी है, लेकिन इंस्टॉलेशन का काम अब तक नहीं हुआ है. वह 5 दिनों से अपना स्मार्ट टीवी केवल घर में रखकर बैठा हुआ है. ग्राहक का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी न तो कस्टमर केयर कोई बात सुनने के लिए तैयार है और न ही कोई भी मकेनिक या टेक्नीशियन अबतक इंस्टॉलेशन के लिए उनके घर पर आया है. 5 दिन से नहीं इंस्टॉल हुई सैमसंग की टीवी ग्राहक का कहना है कि सैमसंग की सर्विस इतनी बेकार है कि कई बार कहने के बाद भी कोई टीवी को इंस्टॉल करने की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा रहा है. ग्राहक का दावा है कि उसने इस मामले में टिकट नंबर #4441737092 के जरिए शिकायत भी दर्ज कराई है, फिर भी 5 दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ. इतना ही नहीं, ग्राहक का कहना है कि जिस नंबर से सर्विस टीम से संपर्क की उम्मीद थी, वह भी स्विच ऑफ बता रहा है. इससे नाराज ग्राहक ने कंपनी से सवाल किया कि आखिर उसे अपने नए टीवी का इस्तेमाल करने के लिए इतना इंतजार क्यों करना पड़ रहा है. उसने सोशल मीडिया पोस्ट में यहां तक सवाल उठा दिया कि क्या Samsung से टीवी खरीदना ही उसकी गलती थी? अन्य ग्राहकों को भी रहती है परेशानी Samsung Galaxy S24 खरीदने के बाद एक ग्राहक की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. वहीं. एक और ग्राहक का कहना है कि फोन में आई दिक्कत को ठीक कराने के लिए वे अब तक चार बार सर्विस सेंटर जा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है. ग्राहक ने बताया कि उसने फोन खरीदने के लिए करीब 80 हजार रुपये खर्च किए थे, वहीं अब तक फोन को ठीक करने और सर्विस के नाम पर करीब 20 हजार रुपये और खर्च कर चुका है. ग्राहक ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए Samsung को टैग किया और कहा कि वह Galaxy S24 को लेकर लगातार परेशान है. दरअसल, उनकी समस्या है कि बार-बार सर्विस सेंटर जाने और बड़ी रकम खर्च करने के बावजूद उसकी समस्या दूर नहीं हुई.
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.