ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के खोड़ी गांव में रविवार को तेजाजी महाराज के विशाल मेले का शुभारंभ हुआ। पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान खेल प्रतियोगिताओं की भी शुरुआत की। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्या अर्चना कंवर ने पूर्व मंत्री सैनी से तेजाजी महाराज के प्रांगण में करीब 10 लाख रुपए के विकास कार्य करवाने की मांग की। इस पर पूर्व मंत्री ने विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री सैनी ने इस मौके पर कहा कि तेजाजी महाराज अपने वचन के प्रति अडिग रहते थे। उनके लिए दिए गए वचन प्राणों से भी ज्यादा प्रिय थे। हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने वचनों का पालन करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और हर व्यक्ति को इसका पालन करना चाहिए। इस दौरान पूर्व मंत्री सैनी और उनके साथ आए मेहमानों ने तेजाजी महाराज के थानक पर ढोल-नगाड़े बजाकर पूजा-अर्चना की। मेले में खेल प्रतियोगिताओं समेत कई कार्यक्रम हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में नैनवां के पूर्व प्रधान पदम नागर, भाजपा महिला मोर्चा की नूपुर मालव, भाजपा दबलाना मंडल अध्यक्ष हेमराज राठौर और सांवतगढ़ भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी लोकेश किराड मौजूद रहे। इनके साथ भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.