मधेपुरा के कला भवन हॉल में बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) जिला कमेटी का चौथा एक दिवसीय सम्मेलन और आमसभा हुई। इस दौरान यूनियन के राज्य महासचिव नाथून जमादार ने केंद्र और राज्य सरकार की श्रम नीतियों पर सवाल उठाए। नाथून जमादार ने बताया कि मजदूरों के लिए बने 44 श्रम कानूनों को खत्म कर चार श्रम संहिताएं लागू की गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि BOCW बोर्ड में लगातार नए नियम आने से रजिस्टर्ड निर्माण मजदूरों को कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मजदूरों को फायदा नहीं मिलने का आरोप उन्होंने इसके खिलाफ धरना-प्रदर्शन और आंदोलन तेज करने की बात कही। राज्य कोषाध्यक्ष उमेश राय ने महंगाई, बेरोजगारी और भुखमरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में प्रवासी मजदूरों के साथ घटनाएं हो रही हैं। ठेका और कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था में मजदूरों के भुगतान में मनमानी की जा रही है। उन्होंने इन मुद्दों को भी मजदूर आंदोलन में जोड़ने और मजदूर, किसान, छात्र व नौजवानों को एकजुट होने का आह्वान किया। राज्य उपाध्यक्ष नसीमुद्दीन ने भी बीओसीडब्ल्यू बोर्ड की योजनाओं में नए नियमों के कारण मजदूरों को लाभ न मिलने का आरोप लगाया। शोक प्रस्ताव से हुई कार्यक्रम की शुरुआत सीपीआईएम राज्य परिषद सदस्य गणेश मानव ने प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। सीपीआईएम मधेपुरा जिला मंत्री राजेंद्र यादव ने नई कमेटी को बधाई दी और संगठन में पारदर्शिता को जरूरी बताया। सम्मेलन में कुछ मुद्दों पर चर्चा के बाद 23 सदस्यीय नई जिला कमेटी की घोषणा की गई। इसमें प्रमोद राम को जिला अध्यक्ष, गोविंद शर्मा को जिला सचिव, अनीलाल यादव और अजय कुमार यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। भूदेव शर्मा को संयुक्त सचिव और दिनेश यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रमोद राम ने की, जबकि मंच का संचालन अनीलाल यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शोक प्रस्ताव से हुई। कार्यक्रम और सदस्यता से संबंधित रिपोर्ट पेश इसमें मेहनतकश मजदूरों और किसानों के हक-अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला सचिव गोविंद शर्मा ने बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन जिला कमेटी के कार्यक्रम और सदस्यता से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। सम्मेलन में मौजूद सदस्यों ने रिपोर्ट का समर्थन करते हुए उसे पारित किया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में महिला श्रमिकों सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समापन भाषण बिहार राज्य कमेटी के उपाध्यक्ष सुंदेश्वर सहनी ने दिया।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.