LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  TECHNOLOGY  /  कोंडागांव अस्पताल को डिजिटल हेल्थ सेवाओं में सम...
TECHNOLOGY Verified हिंदी

कोंडागांव अस्पताल को डिजिटल हेल्थ सेवाओं में सम्मान मिला:आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के सभी 6 मॉड्यूल बेहतर तरीके से संचालित

India 12h ago Source: publicofindia

कोंडागांव जिला अस्पताल को स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटल संचालन में बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत सभी डिजिटल मॉड्यूल के प्रभावी संचालन और बेहतर कार्यप्रणाली के लिए दिया गया। रायपुर में आयोजित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमित कटारिया और स्वास्थ्य सेवाएं संचालक संजीव कुमार झा ने जिला अस्पताल की टीम को सम्मानित किया। कोंडागांव जिला अस्पताल का बेहतर प्रदर्शन राज्य स्तर पर जिला अस्पतालों में संचालित डिजिटल सेवाओं और विभिन्न मॉड्यूल की समीक्षा की गई थी। इसमें कोंडागांव जिला अस्पताल का प्रदर्शन बेहतर पाया गया। खास बात यह है कि यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। मोबाइल नेटवर्क और स्मार्टफोन जैसी व्यावहारिक चुनौतियों के बावजूद अस्पताल में डिजिटल सेवाओं का संचालन लगातार किया जा रहा है। 6 मॉड्यूल से डिजिटल हुई अस्पताल की सेवाएं जिला अस्पताल में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत नेक्स्टजेन सॉफ्टवेयर के 6 मॉड्यूल संचालित हो रहे हैं। इनमें OPD पंजीयन, OPD क्लिनिक, फार्मेसी, IPD, लैब और रेडियोलॉजी शामिल हैं। इन सेवाओं के जरिए मरीजों की अस्पताल संबंधी जानकारी और जांच रिपोर्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही है। इससे रिकॉर्ड रखने, मरीजों की जानकारी सुरक्षित रखने, पारदर्शिता बढ़ाने और जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पहले से अधिक व्यवस्थित हुई है। एक साल पहले ही उपलब्ध कराया गया था स्टाफ इस उपलब्धि के पीछे जिला प्रशासन की पहले से की गई तैयारी की भी अहम भूमिका रही। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की पहल पर डिजिटल सेवाओं के संचालन के लिए जरूरी स्टाफ करीब एक साल पहले ही जिला अस्पताल में उपलब्ध करा दिया गया था। इसके चलते डिजिटल सिस्टम शुरू होने के बाद सेवाएं नियमित रूप से संचालित होती रहीं। कलेक्टर की मॉनिटरिंग से डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार समीक्षा और निगरानी कर रही हैं। प्रशासन के स्तर पर डिजिटल हेल्थ सेवाओं के संचालन पर विशेष ध्यान दिए जाने से जिला अस्पताल में डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिली है। राज्य स्तर पर मिला यह सम्मान जिला अस्पताल की डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के प्रयासों को प्रोत्साहन देने वाला माना जा रहा है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.