बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 10 और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के तीन अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग ने आज शुक्रवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी की है। सीवान के पूर्व SP और AK 47 मामले में ट्रांसफर हुए पूरन झा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक, कोमल मीणा को पटना ग्रामीण का नया एसपी बनाया गया है। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे पूरन कुमार झा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का एसपी नियुक्त किया गया है। पटना में एएसपी के पद पर तैनात रहीं सुषमा नागर को पटना विधि-व्यवस्था एसडीपीओ बनाया गया है। समस्तीपुर की एएसपी रहीं अनिकेत कुमार द्विवेदी को एसडीपीओ-1, जहानाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। गया की एएसपी दीप्ति मोनाली को जमुई का एसडीपीओ बनाया गया है। भागलपुर और मुजफ्फरपुर में भी नई तैनाती पूर्वी चंपारण के एएसपी हेमंत सिंह को भागलपुर नगर एसडीपीओ नियुक्त किया गया है। पश्चिम चंपारण के एएसपी कार्तिकेय एके को मुजफ्फरपुर के एसडीपीओ बनाया गया है। दरभंगा के एएसपी केतन अशोक इंगोले को नवादा के रजौली एसडीपीओ की जिम्मेदारी दी गई है। मुजफ्फरपुर के एएसपी रहे प्रसन्ना कुमार एमबी को नरकटियागंज एसडीपीओ बनाया गया है। भागलपुर के एएसपी रहे सईम रजा अब भागलपुर एसडीपीओ की जिम्मेदारी संभालेंगे। SP प्रशासन बने कुंदन कुमार बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी और पटना ग्रामीण के एसपी रहे कुंदन कुमार को एसपी प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं SP प्रशासन रहे सोनू कुमार राय को वैशाली ग्रामीण एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ईओयू में डीएसपी रहे दिलीप कुमार का भी तबादला किया गया है। उन्हें एसडीपीओ त्रिवेणीगंज बनाया गया है। IAS नवीन कुमार को BIADA का अतिरिक्त प्रभार 2011 बैच के IAS अधिकारी नवीन कुमार वर्तमान में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के विशेष सचिव हैं। उनके पास सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रभारी सचिव और बिहार स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार है। अब उन्हें बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार को BIADA के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। विवेक रंजन मैत्रेय बने खेल निदेशक 2017 बैच के IAS अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर सचिव पद से स्थानांतरित किया गया है। अब उन्हें खेल निदेशक बनाया गया है। राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन के पास खेल निदेशक का अतिरिक्त प्रभार था। अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी 2017 बैच के IAS अधिकारी अनिल कुमार को सूचना एवं जनसंपर्क के निदेशक पद से स्थानांतरित कर बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उनके पास बिहार राज्य संवाद समिति के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी था। अभिषेक पलासिया को नई जिम्मेदारी 2020 बैच के IAS अधिकारी अभिषेक पलासिया को पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव पद से स्थानांतरित किया गया है। उन्हें बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर को अगले आदेश तक उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.