LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  जनकपुरी क्षेत्र में होंगे 12 करोड़ के विकास कार...
BUSINESS Verified हिंदी

जनकपुरी क्षेत्र में होंगे 12 करोड़ के विकास कार्य:आगरा में अक्टूबर के पहले सप्ताह में भावना एस्टेट क्षेत्र में होगा आयोजन

India 12h ago Source: publicofindia

आगरा में अक्टूबर के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाले जनकपुरी महोत्सव के लिए भावना एस्टेट क्षेत्र में 12 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। इनमें हॉटमिक्स सड़क, इंटरलॉकिंग टाइल्स, सीसी निर्माण, साइड पटरी और नाली निर्माण के काम शामिल हैं। इन कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित की जा चुके हैं। 7 सितंबर को टेंडर खोले जाएंगे। बता दें कि इस बार जनकपुरी महोत्सव का आयोजन अक्टूबर के शुरुआत में भावना एस्टेट क्षेत्र में होने जा रहा है। सीसी रोड बनाई जाएंगी नगर निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता विद्युत अरविंद श्रीवास्तव के अनुसार, जनकपुरी महोत्सव को देखते हुए आयोजन क्षेत्र की जरूरत के आधार पर विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार की गई है। जर्जर और खराब सड़कों का हॉटमिक्स से सुधार कराया जाएगा। जरूरत वाले स्थानों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स और सीसी निर्माण के साथ सड़क किनारे साइड पटरी बनाई जाएगी। जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा। महोत्सव से पहले पूरा कराने का लक्ष्य टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद विकास कार्य शुरू कराने की तैयारी है। नगर निगम का लक्ष्य है कि 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले जनकपुरी महोत्सव से पहले जरूरी विकास कार्य पूरे करा दिए जाएं। आयोजन इस बार भावना एस्टेट स्थित कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट क्षेत्र में प्रस्तावित है। आयोजन स्थल के साथ वहां तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों की सफाई, सड़क सुधार, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए नगर निगम व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटा है। अधिकारियों के मुताबिक, विकास कार्य पूरे होने के बाद आयोजन क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। साथ ही स्थानीय लोगों को भी बेहतर सड़क, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। नगर आयुक्त ने ये कहा नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा, जनकपुरी महोत्सव को लेकर नगर निगम की तैयारियां समयबद्ध तरीके से कराई जा रही हैं। आयोजन क्षेत्र में सड़क, जल निकासी, सफाई और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने के साथ यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि महोत्सव शुरू होने से पहले जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हों।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.