चीन की चालाकी और बढ़ते व्यापार घाटे से तंग आकर यूरोपीय यूनियन (EU) ने बीजिंग को अल्टीमेटम थमा दिया है. यूरोपीय संघ के ट्रेड चीफ मारोश शेफचोविच ने चीन को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर अक्टूबर तक व्यापार का संतुलन नहीं सुधरा, तो यूरोप कड़े कदम उठाएगा. यूरोप के सभी 27 देश चीन की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट हो गए हैं. इलेक्ट्रिक गाड़ियों, मेडिकल सामानों और खेती के बाजार में चीन की मनमानी अब नहीं चलेगी. अगर सितंबर की बातचीत के बाद भी चीन नहीं सुधरा, तो दोनों के बीच बड़ा ट्रेड वॉर होना तय है.
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.