LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  संपत्ति में हिस्सा न मिलने से युवक टावर पर चढ़ा...
POLITICS Verified हिंदी

संपत्ति में हिस्सा न मिलने से युवक टावर पर चढ़ा:25 फीट ऊपर 30 मिनट लटका रहा, हरदोई में किया था प्रेम विवाह

India 13h ago Source: publicofindia

हरदोई में प्रेम विवाह के बाद पैतृक संपत्ति में हिस्सा न मिलने से नाराज एक युवक बुधवार को हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। करीब 25 फीट की ऊंचाई पर बैठकर युवक अपनी समस्याएं बताते हुए चिल्लाता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। मामला बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सुरजीपुर गांव का है। यहां के 25 वर्षीय अतुल शर्मा मजदूरी करते हैं। परिजनों के मुताबिक अतुल ने करीब छह महीने पहले प्रेम विवाह किया था। अतुल का आरोप है कि शादी के बाद उसके चार भाइयों, मां और दादी ने उससे दूरी बना ली। परिवार के पास करीब 25 बीघा पैतृक जमीन है, जिस पर परिवार के लोग खेती कर रहे हैं, लेकिन उसे जमीन में हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। उसका आरोप है कि मकान और जेवरात में भी उसे हक देने से इनकार किया जा रहा है। परिजनों से विवाद के बाद उठाया कदम बताया गया कि बुधवार दोपहर अतुल का अपने भाई सुधीर समेत अन्य परिजनों से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह घर से निकल गया। दोपहर करीब 3:45 बजे वह गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। अतुल करीब 25 फीट की ऊंचाई पर बैठ गया और अपनी समस्याएं बताते हुए चिल्लाने लगा। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा पुलिस ने करीब आधे घंटे तक युवक को समझाया और उसे नीचे उतरने के लिए राजी किया। काफी प्रयास के बाद अतुल सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस के अनुसार युवक करीब 30 मिनट तक टावर पर रहा। थानाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने बताया कि मामले में अतुल और उसके भाई का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को विवाद शांत रखने की हिदायत भी दी है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.