नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने जल जीवन मिशन, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन और अयोध्या राम मंदिर के प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने जल जीवन मिशन में कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि योजना के तहत बड़े पैमाने पर काम होने के दावे के बावजूद कई गांवों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाया है। वहीं, उन्होंने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को जरूरी बताते हुए दोनों दलों से जमीनी हकीकत के आधार पर व्यावहारिक रुख अपनाने की अपील की।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.