तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की एक बुजुर्ग महिला के साथ मुलाकात का दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है. मेट्टूर दौरे के दौरान सामने आईं उनकी तस्वीरों ने हर किसी का दिल जीत लिया. विजय ने इस छोटी सी मुलाकात में बूढ़ी अम्मा को अपना महंगा चश्मा तक गिफ्ट कर दिया. चश्मा पाकर उनका चेहरा खिलखिला उठा और उन्होंने फौरन विजय को गले लगा लिया और आशीर्वाद देती दिखाई दीं. विजय की इस दरियादिली को देखकर वहां मौजूद हर शख्स गदगद हो गया.

विजय मंगलवार (1 सितंबर) को सलेम में थे, जहां उन्होंने मेट्टूर हाइट्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट का निरीक्षण करने और खेती को आसान बनाने के लिए मेट्टूर स्थित स्टेनली जलाशय के स्लुइस गेट खोले. कम बारिश और पानी के कम स्टोरेज के कारण लगभग तीन महीने की देरी के बाद कावेरी डेल्टा में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया. यहां से वापस एयरपोर्ट लौटते समय एक सड़क किनारे स्थित फार्म हाउस पर रुके. यहां से वह खेत में काम करने वाली बुजुर्ग महिलाओं से मिलने पहुंचे थे. इनमें बुजुर्म महिला चेल्लम भी शामिल थीं.

The way people showing their love to CM Vijay ♥️

தமிழ்நாட்டின் தங்கபிள்ளை விஜய் 🥰♥️ pic.twitter.com/I2zdiqRnsB
— TVK Dinshu (@TVK_Dinshu) September 1, 2026

चश्मा पहनकर विजय के साथ घूमीं बुजुर्ग

विजय के काफिले को देखकर वहां भीड़ उमड़ पड़ी. चेल्लम भी तमिलनाडु सीएम को नजदीक से देखने के उनके पास बढ़ीं. इसके बाद विजय का हाथ थामकर वह साथ घूमती दिखाई दीं. सीएम ने उनका नाम पूछा और हालचाल लिया. यही नहीं, विजय ने चेल्लम को अपना क्रिश्चियन डायोर का महंगा चश्मा उनको अपने हाथों से पहना दिया. इसके पहनकर वह विजय के बगल में चलती हुई दिखाई दीं. उनका हाथ विजय के हाथ पर था और वह रास्ते में जमा लोगों को हाथ हिला रही थीं, जबकि विजय उन्हें भीड़ के बीच से आगे ले जा रहे थे.

'वो पल करोड़ों रुपये जीतने जैसा'

बुजुर्ग महिला चेल्लम ने पीटीआई को बताया, 'जब वे आकर मेरे बगल में खड़े हुए तो मैं हैरान रह गई. मैंने उन्हें बताया कि उन्हें देखकर मुझे कितनी खुशी हुई और उन्होंने मुझे ये चश्मा उपहार में दे दिया. चेल्लम के अनुसार उनके लिए वह पल 'करोड़ रुपये जीतने' जैसा था.'

<a title="बॉडी नंबर 1003...तीन दावेदार, दर्दनाक है नेपाल बाढ़ की ये कहानी" href="https://www.abplive.com/news/world/nepal-floods-destruction-two-families-claim-dead-body-number-1003-in-pokhra-3183061" target="_self">बॉडी नंबर 1003...तीन दावेदार, दर्दनाक है नेपाल बाढ़ की ये कहानी

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.