LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  TECHNOLOGY  /  इंदौर में विकास के लिए 177 करोड़ मंजूर:रेडिसन औ...
TECHNOLOGY Verified हिंदी

इंदौर में विकास के लिए 177 करोड़ मंजूर:रेडिसन और रोबोट चौराहे पर बनेंगे फ्लाईओवर, एरोसिटी से एयरपोर्ट तक 75 मीटर चौड़ी होगी सड़क

India 13h ago Source: publicofindia

शहर में बढ़ते ट्रैफिक और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इंदौर के इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार को लेकर आईडीए की बैठक में बड़े फैसले हुए हैं। रेडिसन और रोबोट चौराहे पर फ्लायओवर, एरोसिटी से एयरपोर्ट तक चौड़ी सड़क और एमआर-09 के निर्माण सहित 177.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। इसके अलावा एयरपोर्ट रोड की योजना क्रमांक 172 के विकास के लिए 240.93 करोड़ रुपए और एरोसिटी के विकास के लिए 52.61 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की संचालक मंडल की बैठक में शहर के अलग-अलग हिस्सों में सड़क, ट्रैफिक और नई विकास योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इन फैसलों का असर आने वाले वर्षों में शहर के ट्रैफिक सिस्टम, एयरपोर्ट कनेक्टिविटी और नए व्यावसायिक क्षेत्रों के विस्तार पर दिखाई देने की उम्मीद है। रेडिसन चौराहे पर 76.59 करोड़ का फ्लायओवर पूर्वी रिंग रोड के रेडिसन चौराहे पर 76.59 करोड़ रुपए की लागत से फ्लायओवर बनाया जाएगा। यह क्षेत्र शहर के प्रमुख ट्रैफिक कॉरिडोर में शामिल है। फ्लायओवर बनने के बाद चौराहे पर वाहनों का दबाव कम करने और यातायात को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी। इसी प्रकार रोबोट चौराहे पर भी फ्लायओवर प्रस्तावित है। इसके निर्माण के लिए 94.18 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। दोनों फ्लायओवर मिलाकर करीब 170.77 करोड़ रुपए का निवेश सिर्फ इन दो प्रमुख ट्रैफिक प्वाइंट्स को बेहतर करने पर होगा। एमआर-09 से योजना क्रमांक 5 की कनेक्टिविटी आगरा-मुंबई बायपास से आईडीए की योजना क्रमांक 5 को जोड़ने वाले मास्टर प्लान एमआर-09 के निर्माण के लिए भी 6.56 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इससे बायपास और शहर के भीतर के विकसित हो रहे क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट के आसपास विकसित होगी एरोसिटी इंदौर के भविष्य के शहरी विस्तार में एयरपोर्ट के आसपास का क्षेत्र महत्वपूर्ण होने जा रहा है। आईडीए ने योजना क्रमांक 172 के समीप शासन से प्राप्त भूमि को एरोसिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। एरोसिटी से एयरपोर्ट तक 75 मीटर चौड़ी और करीब 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए 52.61 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। यहां होटल, व्यावसायिक और अन्य सेवा गतिविधियों के विस्तार की संभावना है। इससे एयरपोर्ट के आसपास एक नए कमर्शियल हब के विकसित होने का रास्ता खुलेगा। योजना 172 पर 240.93 करोड़ का बड़ा निवेश एयरपोर्ट रोड स्थित योजना क्रमांक 172 के विकास के लिए 240.93 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। योजना के विकसित होने के साथ शहर के नजदीकी क्षेत्रों में सड़क, अधोसंरचना और अन्य विकास गतिविधियों को गति मिलेगी। मेघदूत उपवन के पास 3.83 हेक्टेयर जमीन का विकास शहर के प्रमुख हरित और मनोरंजन क्षेत्र मेघदूत उपवन से लगी आईडीए की करीब 3.83 हेक्टेयर जमीन का समग्र विकास किया जाएगा। योजना क्रमांक 54 के तहत इसके लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति सहित 15 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। जमीन का बेहतर उपयोग करने के साथ मेघदूत उपवन आने वाले लोगों के लिए क्षेत्र को और आकर्षक बनाने की दिशा में काम होगा। वहीं योजना क्रमांक 97 भाग-2 के विकास कार्य के लिए 33.95 करोड़ रुपए की निविदा को मंजूरी दी गई है। इससे योजना में प्रस्तावित विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा आईडीए की विभिन्न योजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक और शॉपिंग उपयोग के भूखंडों के व्ययन के लिए दरें निर्धारित की गई हैं। इनमें योजना 103 के ‘पलाश’ भवन के 31 आवासीय प्रकोष्ठ, योजना 114-प्रथम के 9 आवासीय प्रकोष्ठ और योजना 135 के 106 आवासीय भूखंड शामिल हैं। योजना 136 में 151 आवासीय भूखंड, योजना 71 सेक्टर-ए में व्यावसायिक, औद्योगिक और शॉपिंग उपयोग के भूखंड तथा योजना 54 में चिकित्सालय उपयोग के भूखंड के लिए भी दरें तय की गई हैं। अब इन संपत्तियों के व्ययन के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा सकेंगी। झांकी निर्माण के लिए समिति को तीन लाख रूपये की राशि आईडीए ने अहिल्योत्सव वर्ष 2026 के आयोजन के लिए 8 लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर की गई है। वहीं बंद कपड़ा मिलों की पांच गणेशोत्सव समितियों को झांकी निर्माण के लिए प्रत्येक को 3 लाख रुपए की सहयोग राशि दी जाएगी।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.