महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-SIR) 2026 के तहत जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 2.06 करोड़ लोगों के नाम हटा दिए गए हैं. निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी कि, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) 2026 के लिए मसौदा मतदाता सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) प्रकाशित किया है. इस ड्राफ्ट लिस्ट से 2,06,88,487 नाम बाहर कर दिए गए हैं. अंतिम मतदाता सूचि यानी कि, फाइनल वोटर लिस्ट 4 नवंबर, 2026 को जारी किया जाएगा. उससे पहले, चुनाव आयोग ने लोगों से अपील की है कि वे चेक कर लें कि उनका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में है या बाहर किए गए नामों की लिस्ट में है.
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.