LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  SPORTS  /  लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलव...
SPORTS Verified हिंदी

लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर कर किया संन्यास का ऐलान

India 13h ago Source: publicofindia

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने 39 साल की उम्र में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्‍यास का ऐलान कर दिया है। मेसी ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम हैंडल के जरिये संन्‍यास की जानकारी दी। मेसी 2026 फीफा वर्ल्‍ड कप के फाइनल में आखिरी बार अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेलते हुए नजर आए थे। बता दें कि अर्जेंटीना की जर्सी में दो दशक से ज्यादा समय तक मैदान पर अपना जादू बिखेरने वाले लियोनेल मेसी अब नेशनल टीम के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2022 फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। वहीं, 2026 में भी मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने फाइनल तक का सफर तय किया लेकिन स्पेन के हाथों हार के बाद टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने से चूक गई। मेसी ने इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट मेसी ने अपने संन्यास का ऐलान इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए किया। उन्होंने लिखा, फाइनल के बाद काफी समय बीत गया। बहुत सोच-विचार करने के बाद मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं नेशनल टीम से संन्यास ले रहा हूं। यह ऐसा फैसला है, जिससे मुझे बहुत दुख हुआ और अब भी हो रहा है। लेकिन मुझे लगता है कि यही सही समय है। मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया है, सिर्फ पिछले कुछ वर्षों में नहीं, जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी। मैंने हमेशा अर्जेंटीना की इस जर्सी के लिए पूरी शिद्दत से लड़ाई लड़ी और अपना सब कुछ झोंक दिया, ताकि आप खुश हों और फुटबॉल के जरिए अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस कर सकें। मेसी के अंतरराष्ट्रीय करियर से जुड़ी कुछ अहम जानकारी लियोनेल मेसी का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है। वे अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले (207 मैच) और सबसे ज्यादा गोल करने वाले (125 गोल) खिलाड़ी हैं। मेसी ने अर्जेंटीना की जर्सी को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया हो, लेकिन वे लीग मैच खेलना जारी रखेंगे। मेसी की कप्तानी में साल 2022 में अर्जेंटीना ने कतर में वर्ल्ड कप का खिताब जीता। मेसी ने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सात गोल किए और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2021 और 2024 में लगातार दो बार कोपा अमेरिका का खिताब भी जीता। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना 2026 वर्ल्ड कप में भी फाइनल तक पहुंचा। लेकिन खिताबी मुकाबले में स्पेन से हार के बाद अर्जेंटीना को खाली हाथ लौटना पड़ा। लियोनेल मेसी ने अब तक कुल 6 वर्ल्ड कप खेले हैं। लियोनेल मेसी पुरुष वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। मेसी ने करियर में तीन वर्ल्ड कप फाइनल खेले। 2014 में अर्जेंटीना को जर्मनी के खिलाफ हार मिली थी। वहीं 2022 में टीम चैंपियन बनी और 2026 में उसे उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। मेसी ने अपने आखिरी वर्ल्ड कप में आठ गोल किए और चार गोल में असिस्ट किया। View this post on Instagram A post shared by Leo Messi (@leomessi)

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.