LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  SPORTS  /  कोंडागांव की तीरंदाज सुशीला नेताम को मुख्यमंत्र...
SPORTS Verified हिंदी

कोंडागांव की तीरंदाज सुशीला नेताम को मुख्यमंत्री ट्रॉफी:राष्ट्रीय खेल दिवस पर सीएम ने किया सम्मानित, ओलंपिक में देश के लिए खेलने का लक्ष्य

India 13h ago Source: publicofindia

कोंडागांव जिले की होनहार तीरंदाज सुशीला नेताम को राष्ट्रीय खेल दिवस पर बड़ी उपलब्धि मिली है। रायपुर में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया। सुशीला कोंडागांव के ग्राम बोटी कनेरा की रहने वाली हैं। वह फिलहाल खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र कोंडागांव में अभ्यास कर रही हैं। 38वें राष्ट्रीय खेल में जीता कांस्य सुशीला ने 38वें राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था। देहरादून में 1 से 7 फरवरी 2025 तक हुए इन खेलों में छत्तीसगढ़ की महिला तीरंदाजी टीम ने कांस्य पदक जीता था। सुशीला भी इस टीम का हिस्सा थीं। इसके अलावा दिसंबर 2024 में जमशेदपुर में हुई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उन्होंने इंडियन राउंड टीम इवेंट में रजत पदक भी जीता था। कक्षा 8वीं से शुरू किया तीरंदाजी का अभ्यास सुशीला ने कक्षा 8वीं से तीरंदाजी सीखना शुरू किया था। शुरुआत में उन्हें खेल के बारे में ज्यादा जानकारी और सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं। इसके बावजूद परिवार, शिक्षकों और प्रशिक्षकों के सहयोग से उन्होंने अभ्यास जारी रखा और धीरे-धीरे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। राज्य खेल अलंकरण समारोह में वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कुल 666 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि दी गई। सुशीला ने कहा कि ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना उनका सपना नहीं, बल्कि लक्ष्य है। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली सुशीला की सफलता से क्षेत्र के युवाओं में भी खेल के प्रति उत्साह बढ़ा है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.