LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  हैदराबाद में नर्स की हत्या और दुष्कर्म मामले मे...
GENERAL Verified हिंदी

हैदराबाद में नर्स की हत्या और दुष्कर्म मामले में मैकेनिक अरेस्ट

India 12h ago Source: publicofindia

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक नर्स से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने बिहार के 34 वर्षीय बाइक मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय से ताल्लुक रखने वाली महिला ठुक्कुगुड़ा इलाके के एक अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती थी। उसका शव 29 अगस्त को अस्पताल परिसर में स्थित आवासीय कमरे में मिला था। मृतका की एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। शमशाबाद जोन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बी. राजेश ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि जांच के दौरान जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों और विशेष जानकारी के आधार पर पुलिस ने शनिवार शाम आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला है और ठुक्कुगुड़ा में एक मैकेनिक की दुकान पर काम करता था। वह घटनास्थल के पास स्थित उसी दुकान में रह रहा था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ के बाद आरोपी ने दुष्कर्म और हत्या की बात कबूल कर ली।’’ डीसीपी ने बताया कि आरोपी को शराब पीने और मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो एवं तस्वीरें देखने की आदत थी। उन्होंने कहा कि घटना से करीब एक महीने पहले आरोपी ने मैकेनिक की दुकान की पीछे वाली खिड़की से महिला को देखा था और उसके प्रति गलत भावना विकसित कर ली थी। इसके बाद वह उसकी गतिविधियों पर नजर रखने लगा। पुलिस के अनुसार, आरोपी को जब पता चला कि महिला अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती है और वहीं बने आवासीय परिसर में रहती है, तो उसने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म करने की योजना बनाई। पुलिस ने बताया कि 28 और 29 अगस्त की दरमियानी रात आरोपी खिड़की के रास्ते महिला के कमरे में घुस गया। महिला के जागने और शोर मचाने पर आरोपी ने कथित तौर पर अपने बाएं हाथ से उसका मुंह दबा दिया और दाएं हाथ से उसका गला पकड़ लिया। डीसीपी ने बताया, ‘‘संघर्ष के दौरान महिला ने आरोपी की बाएं हाथ की छोटी उंगली पर काट लिया और उसके गले तथा छाती के बाईं ओर खरोंच के निशान बनाए। इससे गुस्साए आरोपी ने कथित तौर पर उसके चेहरे पर हमला किया, उसे नीचे गिरा दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया और खिड़की बंद कर मौके से फरार हो गया।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस कानून के अनुसार वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य साक्ष्य जुटाने एवं उनका विश्लेषण करने के लिए जांच जारी रखे हुए है। पुलिस ने बताया कि उन्हें आशंका है कि आरोपी ने महिला के बेहोश होने के बाद उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के अनुसार मृतका की एक सहकर्मी ने 29 अगस्त को फोन कर उसकी रिश्तेदार को बताया था कि महिला सुबह से कमरे से बाहर नहीं आई है और कई बार खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं दे रही है। इसके बाद सहकर्मी और शिकायतकर्ता खिड़की के रास्ते कमरे में दाखिल हुए, जहां महिला का शव मिला। उसके चेहरे पर चोट और खून के निशान थे। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आशंका जताई थी कि किसी व्यक्ति ने किसी अज्ञात वस्तु से हमला कर महिला की हत्या की है। मामले की जांच जारी है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.