गोण्डा- थाना परसपुर परिसर से पुलिस अभिरक्षा में रखा गया वारण्टी अभियुक्त आलोक सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, निवासी राजाटोला, थाना परसपुर फरार हो गया था। इस प्रकरण को पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान में लिया गया। उनके द्वारा प्रकरण की जांच करायी गयी। जांच के दौरान पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की सुरक्षा एवं निगरानी में लापरवाही पाए जाने पर का0 अजय सिंह, का0 अमित कुमार, का0 शुभम वर्मा एवं का0 राहुल पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की गयी है। इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष कमला शंकर चतुर्वेदी, दिवसाधिकारी उ0नि0 विजय बहादुर यादव एवं हेड मोहर्रिर आशुतोष पाण्डे के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रचलित की गयी है। ड्यूटी पर तैनात 3 होमगार्डों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित प्राधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है। वहीं 1 पीआरडी जवान के विरुद्ध कार्यवाही हेतु जिला युवा कल्याण अधिकारी, गोण्डा को पत्र प्रेषित किया गया है।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.