LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  Mahindra Thar 3-Door Facelift जल्द हो सकती है ल...
BUSINESS Verified हिंदी

Mahindra Thar 3-Door Facelift जल्द हो सकती है लॉन्च, Roxx जैसे लुक के साथ मिलेंगे कई बड़े बदलाव

India 12h ago Source: publicofindia

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा थार 3-डोर का फेसलिफ्ट मॉडल जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस पॉपुलर ऑफ-रोड SUV के एक और बड़े अपडेट पर काम कर रही है। नई थार को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान फिर से देखा गया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि इसका फेसलिफ्ट वर्जन आने वाले महीनों में बाजार में उतारा जा सकता है। नई SUV में डिजाइन के साथ-साथ फीचर्स और केबिन में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह भी पढ़े - Ather Konarc हुआ लॉन्च, 99,999 की शुरुआती कीमत में मिलेगी 161 किमी तक की रेंज Thar 3-Door के डिजाइन में दिखेगा बड़ा बदलाव नई महिंद्रा थार के सबसे बड़े बदलाव इसके फ्रंट हिस्से में देखने को मिल सकते हैं। टेस्टिंग मॉडल की तस्वीरों में नया फ्रंट ग्रिल, बदला हुआ बंपर और नए डिजाइन के हेडलैंप दिखाई दिए हैं। पहले सामने आई टेस्ट कार में ग्रिल का डिजाइन थार Roxx से मिलता-जुलता नजर आया था, जबकि हालिया टेस्ट मॉडल में अलग तरह की 5-स्लॉट ग्रिल दिखाई दी है। इससे माना जा रहा है कि कंपनी अलग-अलग वेरिएंट में ग्रिल डिजाइन को अलग रख सकती है। हेडलैंप की बात करें तो नई थार में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और नए LED DRL मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा टर्न इंडिकेटर और फ्रंट बंपर के डिजाइन में भी बदलाव किए जा सकते हैं। साइड प्रोफाइल में थार का मौजूदा बॉक्सी और मजबूत डिजाइन बरकरार रहने की संभावना है, लेकिन इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। यह भी पढ़े - Ola S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, मिलेगी 301 किमी तक की रेंज और 70 किमी/घंटा की टॉप स्पीड मिल सकते हैं नए टेललैंप SUV के पिछले हिस्से में भी छोटे-बड़े बदलाव किए जाने की उम्मीद है। टेस्टिंग मॉडल में टेललैंप के डिजाइन में बदलाव के संकेत मिले हैं। कंपनी इसमें नए LED एलिमेंट और थोड़ा ज्यादा आधुनिक लुक दे सकती है। हालांकि थार की पहचान बने रहने के लिए इसका स्पेयर व्हील और बॉक्सी रियर डिजाइन बरकरार रहने की उम्मीद है। केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम हो सकता है नई थार के इंटीरियर में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। हालांकि यह फीचर सभी वेरिएंट में मिलेगा या केवल महंगे वेरिएंट में, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीटें और प्रीमियम Harman Kardon ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है। अगर ये फीचर्स प्रोडक्शन मॉडल में आते हैं तो मौजूदा 3-डोर थार की तुलना में नई SUV का केबिन काफी ज्यादा आधुनिक और आरामदायक हो सकता है। ADAS फीचर मिलने की भी उम्मीद नई थार के सबसे खास अपग्रेड में से एक ADAS यानी Advanced Driver Assistance System हो सकता है। रिपोर्ट्स में Level 2 ADAS मिलने की संभावना जताई गई है। इसके तहत Adaptive Cruise Control, Forward Collision Warning, Autonomous Emergency Braking और Lane Keep Assist जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। यह भी पढ़े - Kawasaki W230 को मिला नया Ebony कलर, जानें क्या हुए नए बदलाव इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम फेसलिफ्ट के बावजूद थार के मौजूदा इंजन विकल्पों को बरकरार रखा जा सकता है। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन, 2.2-लीटर डीजल इंजन और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। मौजूदा जानकारी के अनुसार 1.5-लीटर डीजल इंजन रियर-व्हील ड्राइव के साथ उपलब्ध रहेगा, जबकि 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 4x4 का विकल्प भी जारी रह सकता है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.