LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  गौतमबुद्धनगर: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के अनुभ...
POLITICS Verified हिंदी

गौतमबुद्धनगर: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के अनुभवों से और मजबूत होगी पुलिस व्यवस्था, पुलिस लाइन्स में पेंशनर्स कक्ष का उद्घाटन!!

India 12h ago Source: publicofindia

गौतमबुद्धनगर: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के अनुभवों से और मजबूत होगी पुलिस व्यवस्था, पुलिस लाइन्स में पेंशनर्स कक्ष का उद्घाटन!! !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!! दो टूक//गौतमबुद्धनगर। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अनुभवों को पुलिस व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने महत्वपूर्ण पहल की है। शनिवार को पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने पुलिस लाइन्स, गौतमबुद्धनगर में नवस्थापित पेंशनर्स कक्ष का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानजनक एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उद्घाटन के दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस संगठन की अमूल्य धरोहर हैं। लंबे समय तक पुलिस सेवा में रहते हुए उन्होंने जो अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा की भावना अर्जित की है, वह वर्तमान पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि नवस्थापित पेंशनर्स कक्ष में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनके निस्तारण के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस व्यवस्था, जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों को और बेहतर बनाने के लिए सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अनुभवों और सुझावों का भी समुचित उपयोग किया जाएगा। पेंशनर्स कक्ष से बेहतर होगा संवाद और समन्वय पुलिस कमिश्नरेट की इस पहल को सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और वर्तमान पुलिस संगठन के बीच संवाद एवं समन्वय मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पेंशनर्स कक्ष के माध्यम से सेवानिवृत्त कार्मिकों को अपनी समस्याएं रखने के लिए एक व्यवस्थित स्थान मिलेगा, वहीं पुलिस विभाग को उनके अनुभवों और सुझावों का लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम में मौजूद सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस कमिश्नर की इस पहल की सराहना की। उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पेंशनर्स कक्ष की स्थापना से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान में सुविधा होगी और पुलिस संगठन के साथ उनका जुड़ाव भी और मजबूत होगा। ये अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री अजय कुमार , पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती शैव्या गोयल , सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स श्री शकील मोहम्मद सहित सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्री अजीत सिंह , सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान, शाखा गौतमबुद्धनगर; श्री सेवक राम यादव , सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक एवं समन्वयक, पीपीएस वेलफेयर एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर; श्री रघुराज सिंह चौहान , सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक एवं महासचिव, उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान; श्री मोहम्मद अख्तर , सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक एवं कोषाध्यक्ष; श्री आर.के. सिंह , सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक एवं सदस्य तथा श्री यदुराज सिंह , सचिव, उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस कमिश्नरेट की यह पहल न केवल सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि उनके दशकों के अनुभव को वर्तमान पुलिसिंग व्यवस्था के साथ जोड़कर पुलिस व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने का प्रयास भी है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.