डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजधानी पाटना के बांकीपुर सीट पर उपचुनाव जीतने के बाद जन सुराज पार्टी के इकलौते विधायक हैं। उन्होंने पहली बार सीनियर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उनकी बैठक को लेकर सियासी गलियारों में जोरदार चर्चा हो रही है। इसी बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इस बैठक में बांकीपुर की समस्या का निदान हो, लोगों का काम हो इसके बारे में बातचीत हुई। प्रशांत किशोर ने कहा, ''बांकीपुर की जो समस्या है, उसे लेकर हमने उनसे बात की। मीडिया वाले दिखा रहे हैं कि प्रशांत किशोर बहुत बड़े आदमी हैं, इसकी वजह से इतने बड़े-बड़े अधिकारी मिल रहे हैं लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। मैं उनका धन्यवाद कर रहा हूं कि जो सीनियर पदाधिकारी हैं, जिन्होंने समय निकालकर बात की। जरूरत इस बात की है कि बांकीपुर की समस्या का निदान हो, लोगों का काम हो।'' जन सुराज पार्टी के संस्थापक ने आगे कहा, ''ये कोई वन-अपमैनशिप वाली लड़ाई नहीं है। चाहे चीफ सेक्रेटरी के यहां जाना हो या थानेदार के यहां जाना हो, हमको वहां जाने में कोई दिक्कत नहीं है, बांकीपुर के लोगों का काम होना चाहिए। चीफ सेक्रेटरी के यहां जाना पड़ा तो उनसे समय लेकर गए हैं। जरूरत पड़ेगी तो थाने में भी जाएंगे या उसके नीचे के दफ्तर में भी जाएंगे। इसमें कोई बड़ा छोटा नहीं है।''
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.