देवरिया। बाल संरक्षण एवं अपराध नियंत्रण को लेकर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में मासिक गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें आरपीएफ देवरिया सदर के प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ ने सहभागिता की। गोष्ठी में बाल संरक्षण, विशेष किशोर पुलिस इकाई और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। गोष्ठी में बाल संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, प्रभारी एएचटीओ सुरेश वर्मा, चाइल्ड लाइन सदस्य अमित उपाध्याय, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक नीतू भारती, मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर सौहार्दपूर्ण माहौल बनाया। ...
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.