मेराल/गढ़वा। दयानंद आर्य वैदिक लीलावचन पब्लिक स्कूल, लातदाग, मेराल में खेलो इंडिया के तहत विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया और खेल के प्रति अपनी रुचि एवं अनुशासन का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, आत्मविश्वास, शारीरिक फिटनेस और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना रहा। वहीं, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और आपसी समरसता को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की महत्ता को प्रदर्शित किया। बच्चों के बीच रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रक्षा सूत्र बांधते हुए विद्यार्थियों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। बच्चों ने रक्षाबंधन की परंपरा को आत्मीयता के साथ निभाते हुए यह संदेश दिया कि भाई-बहन का रिश्ता प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की मजबूत डोर से जुड़ा होता है। विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं एवं जिलेवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।मौके पर विद्यालय के निदेशक सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। वहीं रक्षाबंधन जैसे पर्व बच्चों को आपसी प्रेम, भाईचारे, सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं जिलेवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें। Blog Site Manager By Global Info Edge
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.