Politics
1d ago हिंदी
टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों पर 12 नामजद समेत 100 अज्ञात पर FIR:चार दिन से चल रहा था प्रदर्शन, पुलिस ने खत्म कराया धरना
प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय पर पिछले चार दिनों से चल रहा टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार देर शाम समाप्त हो गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से कई दौर की बातचीत की, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिक्षा निदेशालय परिसर खाली कराया और कई अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया। चक्काजाम के मामले में FIR दर्ज टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों के चक्काजाम मामले में सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। धरना स्थल के चौकी इंचार्ज की तहरीर पर 10 से 12 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बातचीत बेनतीजा, पुलिस ने खाली कराया परिसर धरने पर बैठे अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय परिसर से हटने को तैयार नहीं थे। पुलिस अधिकारियों ने उनसे कई बार बातचीत कर धरना समाप्त करने की अपील की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थियों को परिसर से हटाया। इस दौरान कई छात्र-छात्राओं को हिरासत में लिया गया। चार दिनों से चल रहे प्रदर्शन के समाप्त होने के बाद शिक्षा निदेशालय परिसर खाली करा लिया गया है। वहीं, एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस चक्काजाम के मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।