LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Latest

Latest Stories

158 image-based verified stories from across India

Politics 22h ago
Congress misleading people with political slogans: J-K BJP chief
Public of India • India Read →
Politics 22h ago हिंदी
कांग्रेस की मॉक पार्लियामेंट नौटंकी, भ्रम फैलाकर अराजकता चाहते हैं राहुल गांधी: गिरिराज सिंह
कांग्रेस की मॉक पार्लियामेंट नौटंकी, भ्रम फैलाकर अराजकता चाहते हैं राहुल गांधी: गिरिराज सिंह
Public of India • India पढ़ें →
Politics 22h ago
Supreme Court strikes down Karnataka law validating ‘corrupt’ 2011 recruitment
SC strikes down Karnataka’s 2022 validation law; upholds 2011 recruitment cancellation as corrupt, nullifying tainted appointments.
Public of India • India Read →
Politics 22h ago
Zelensky: Intelligence Reports Russia Preparing New Ballistic Missile Strikes
(MENAFN - UkrinForm) Ukrainian President Volodymyr Zelensky said this in his nightly video address, Ukrinform reports. "We now have intel about the Russians preparing new ballistic missile attacks. ...
Public of India • India Read →
Politics 22h ago हिंदी
Durg Traffic Advisory: जेपी नड्डा के दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, दुर्ग में भारी वाहनों की नो-एंट्री
Durg Traffic Advisory: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के दुर्ग में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है। नड्डा दुर्ग में जनसभा को संबोधित करने के साथ महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक तक पदयात्रा में शामिल होंगे। दौरे के मद्देनजर शहर में पूरे दिन भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मिलने वाली नियमित छूट भी निरस्त कर दी गई है। वहीं, बसों, चार पहिया और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग (Durg Traffic Advisory) पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। वीवीआईपी वाहनों की पार्किंग महेश कॉलोनी में रहेगी। प्रशासन ने कुम्हारी से महेश कॉलोनी तक के मार्ग पर ठेले और अन्य वाहन खड़े करने पर भी रोक लगाई है। दूसरी ओर, जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर के कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे। जेपी नड्डा के दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के दुर्ग दौरे के मद्देनजर यातायात पुलिस ने शहर में वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए रूट और पार्किंग प्लान जारी किया है। एडवाइजरी के मुताबिक, 30 अक्टूबर को पूरे दिन भारी और (Durg Traffic Advisory) मध्यम मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आम दिनों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मालवाहक वाहनों को मिलने वाली छूट भी इस दिन लागू नहीं होगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले निर्धारित प्रतिबंधों और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी रखें। बसों और निजी वाहनों के लिए पार्किंग तय दौरे के दौरान कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है। बसों के लिए लक्ष्मी मार्केट, पुलगांव में पार्किंग निर्धारित की गई है। चार पहिया और दोपहिया वाहन भारती विश्वविद्यालय, प्रताप बिजनेस पार्क और नवकार परिसर में पार्क किए जाएंगे। वहीं, वीवीआईपी वाहनों के लिए महेश कॉलोनी में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। (Durg Traffic Advisory) वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, ताकि कार्यक्रम स्थल और आसपास के मार्गों पर जाम की स्थिति न बने। कुम्हारी से महेश कॉलोनी तक वाहन खड़े करने पर रोक यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुम्हारी से महेश कॉलोनी तक के मार्ग पर ठेले और अन्य वाहन खड़े करने पर प्रतिबंध रहेगा। यह व्यवस्था केंद्रीय मंत्री के काफिले की आवाजाही और (Durg Traffic Advisory) कार्यक्रम के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को निर्देशों का पालन करने और सड़क किनारे वाहन खड़े करने से बचने की सलाह दी गई है। दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे जेपी नड्डा कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे। दुर्ग में वे जनसभा को संबोधित करेंगे और महेश कॉलोनी (Durg Traffic Advisory) से गंजपारा चौक तक प्रस्तावित पदयात्रा में शामिल होंगे। उनके दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए तैयारियां की हैं। वाहन चालक इन बातों का रखें ध्यान दुर्ग आने-जाने वाले वाहन चालक 30 अक्टूबर को भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों पर लागू प्रतिबंध का ध्यान रखें। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। (Durg Traffic Advisory) कुम्हारी से महेश कॉलोनी तक सड़क किनारे वाहन या ठेले खड़े करने से बचें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
Public of India • India पढ़ें →
Politics 22h ago हिंदी
गोरखपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक:जंगल रामगढ़ रजही में लगी ग्राम चौपाल, एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताए शिकायत करने के तरीके
गोरखपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पहल की। गुरुवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, गोरखपुर हवाई अड्डे की ओर से ग्राम सभा जंगल रामगढ़ रजही में ग्राम चौपाल लगाई गई। इसमें ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के नुकसान बताए गए। साथ ही, सरकारी कामकाज में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने की जानकारी दी गई। ग्राम चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की शिकायत निवारण व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि सरकारी कामकाज में गड़बड़ी होने पर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। हर नागरिक को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी होनी चाहिए। ग्रामीणों ने पूछे सवाल, अधिकारियों ने दिए जवाब कार्यक्रम में ग्रामीणों को अपनी बात रखने और सवाल पूछने का मौका दिया गया। लोगों ने अलग-अलग विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं रखीं। इस पर अधिकारियों ने उन्हें जरूरी जानकारी दी और सही मार्गदर्शन किया। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भ्रष्टाचार रोकने के लिए जनता का सहयोग जरूरी अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने के लिए प्रशासन के साथ आम लोगों का सहयोग भी जरूरी है। लोगों को किसी भी तरह की गड़बड़ी के प्रति सतर्क रहना चाहिए। अगर उन्हें कहीं अनियमितता दिखाई देती है, तो उचित माध्यम से शिकायत करनी चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और प्रशासन व जनता के बीच संवाद मजबूत होता है। एयरपोर्ट निदेशक समेत कई अधिकारी रहे मौजूद ग्राम चौपाल में गोरखपुर हवाई अड्डे के निदेशक संजय कुमार, सतर्कता जागरूकता सप्ताह के नोडल अधिकारी विजय कुमार, एजीएम अरविंद यादव और कनिष्ठ कार्यपालक (सुरक्षा) शिवा गुप्ता मौजूद रहे। निवर्तमान ग्राम प्रधान समेत कई ग्रामीण हुए शामिल ग्राम सभा की ओर से निवर्तमान ग्राम प्रधान रणविजय सिंह ‘मुन्ना’, सुरेंद्र पाल, ओम प्रकाश चौहान, नागू पासवान, राकेश कन्नौजिया, अखंड सिंह ‘पिंटू’ और अवधेश सिंह समेत कई ग्रामीणों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ईमानदारी और पारदर्शिता का संदेश दिया भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, गोरखपुर हवाई अड्डे की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करना और उन्हें शिकायत दर्ज कराने के तरीकों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के जरिए लोगों को ईमानदारी से काम करने, गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाने और सरकारी शिकायत व्यवस्था का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
Public of India • India पढ़ें →
Politics 22h ago हिंदी
पहले और आज के भारत में बड़ा अंतर, इस देश को चलाना आसान नहीं : मोरक्को के राजदूत
पहले और आज के भारत में बड़ा अंतर, इस देश को चलाना आसान नहीं : मोरक्को के राजदूत
Public of India • India पढ़ें →
Politics 22h ago हिंदी
Maharashtra विधान परिषद चुनाव: MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, Mahayuti में तकरार
महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीट के लिए हुए चुनाव में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) की झोली में तीन सीट जाने के बाद बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ ‘महायुति’ की आंतरिक कलह सामने आ गई। महायुति में शामिल भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता पक्ष के खराब प्रदर्शन के लिए अपनी सहयोगी शिवसेना को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी को बृहस्पतिवार को नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजेता घोषित किया गया। इस चुनाव के लिए मतगणना प्रक्रिया 40 घंटे से भी अधिक समय तक चली, जिस पर सबकी नजरें टिकी थीं। इस निर्वाचन क्षेत्र से वंजारी की जीत इसलिए खास है क्योंकि नागपुर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गृह नगर है तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय भी यहीं स्थित है। इतना ही नहीं, गडकरी ने खुद जुलाई 1990 से मई 2014 तक लगातार 24 वर्षों तक इस सीट का महाराष्ट्र विधान परिषद में प्रतिनिधित्व किया है। कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के साथ विपक्षी ‘महा विकास आघाडी’ (एमवीए) ने 23 अक्टूबर को हुए चुनाव में विधान परिषद की पांच में से तीन सीट जीत ली हैं। वहीं, भाजपा के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ ‘महायुति’ को दो सीट मिलीं। महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने आरोप लगाया कि शिवसेना ने पुणे और नागपुर निर्वाचन क्षेत्रों में गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा कि पुणे में (शिक्षक सीट के लिए) निर्दलीय उम्मीदवार सचिन सानप को अंतिम समय में दिए गए समर्थन ने महायुति की एकजुटता को भारी नुकसान पहुंचाया। बन ने शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के खिलाफ प्रचार किया, जिसके कारण गठबंधन को सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। महायुति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। दूसरी ओर, महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने विधान परिषद चुनाव के नतीजों की गहन समीक्षा करने की मांग की। उन्होंने सवाल किया कि जब सहयोगी दल मिलकर चुनाव लड़ते तो सभी सीटों पर कब्जा जमा सकते थे, फिर भी सत्तारूढ़ गठबंधन केवल दो सीटों पर ही जीत क्यों दर्ज कर सका। शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने कहा कि भाजपा को अब यह तय करना चाहिए कि वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ अपना गठबंधन जारी रखना चाहती है या नहीं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की उम्मीदवार हर्षदा देशमुख-जाधव ने पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वंजारी ने नागपुर स्नातक सीट पर कब्जा जमाया। वहीं, छत्रपति संभाजीनगर (मराठवाड़ा) स्नातक सीट पर भी राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। शिवसेना के किरण सरनाइक ने अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की जबकि भाजपा उम्मीदवार कौस्तुभ गावडे पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुए। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राकांपा अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने कहा कि विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर पार्टी आत्ममंथन करेगी। दूसरी ओर, शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत ने दावा किया कि इन चुनावों में मतदान करने वाले स्नातकों ने भाजपा और उसके सहयोगियों को खारिज कर दिया है तथा मतपत्र के जरिए उन्हें शिकस्त दी है। राउत ने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों ही खेमों में गठबंधन धर्म का पूरी तरह से पालन नहीं किया गया। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने विधान परिषद की पांच में से तीन सीटों पर एमवीए की जीत को राजनीतिक बदलाव का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि नागपुर से पार्टी के अभिजीत वंजारी का फिर से चुना जाना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। वंजारी ने भारतीय जनता पार्टी के सुधाकर कोहले को 3,271 मतों से हराया और नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट बरकरार रखी। इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता था। मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और बृहस्पतिवार तड़के समाप्त हुई। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा नेताओं पर तंज कसने में देर नहीं की। मोदी और फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में संकेत दिया था कि विपक्षी पार्टी चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई। महाराष्ट्र कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर फडणवीस की हटाई गई एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा था कि (कांग्रेस) पार्टी को चुनावों में ‘‘बड़ा शून्य’’ मिला है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘ट्वीट डिलीट करके, फडणवीस ने एक बार फिर सावरकर की विरासत को बचा लिया है। पूरे नतीजे आने से पहले ही एक बड़ा तीर चलाने के चक्कर में फडणवीस ने ट्वीट कर दिया। लेकिन वही तीर पलटकर सीधे उनके सीने में जा लगा। आखिरकार, उन्हें वह ट्वीट डिलीट करना ही पड़ा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘फडणवीस अभी से डर गए? यह तो बस बानगी है! 2029 में महाराष्ट्र की जनता आप पर ऐसा राजनीतिक बम गिराएगी कि आज का यह ट्वीट भी आपको याद आएगा और परेशान करेगा! शुभकामनाएं, मान्यवर फडणवीस! अगले झटके के लिए तैयार रहें। ’’ राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी के एकमात्र उम्मीदवार की चुनाव में हार के बाद उसकी प्राथमिकताओं और संगठनात्मक ढांचे की तत्काल समीक्षा करने की मांग की। महाराष्ट्र में 78 सदस्यीय विधान परिषद में भाजपा 35 सदस्यों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके बाद शिवसेना के 12 और राकांपा के 10 सदस्य हैं। विपक्षी दलों में कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पास पांच-पांच सदस्य हैं जबकि राकांपा (शप) के दो सदस्य हैं। सदन में चार निर्दलीय सदस्य भी हैं।
Public of India • India पढ़ें →
Politics 22h ago हिंदी
'राहुल गांधी की जमात रिजिम चेंज नहीं करा सकती...', पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुबर दास ने कहा है कि राहुल गांधी की जमात रिजिम चेंज नहीं करा सकती है। उन्होंने कहा है कि भारत में सत्ता परिवर्तन बैलेट से होता है, बंदूक या अराजकता से नहीं।
Public of India • India पढ़ें →
Politics 22h ago हिंदी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव का फाइनल रिजल्ट, 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार विजयी घोषित
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 5 स्नातक और 6 शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया गया है.
Public of India • India पढ़ें →
Politics 22h ago हिंदी
ब्राह्मण समाज 30 अक्टूबर को लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में होगा शामिल
कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मौजूदगी में हुई ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों की संगोष्ठी, लोकतंत्र और राष्ट्रीय सुरक्षा पर हुई चर्चा sunil paliwal-Anil Bagora इंदौर. सर्व ब्राह्मण युवा संगठन की ओर से आयोजित प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी में 30 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में पूरी ताकत से शामिल होने का संकल्प लिया गया। संगोष्ठी में प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से देश की वर्तमान...
Public of India • India पढ़ें →
Politics 22h ago हिंदी
प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे
INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR बंद करने को लेकर विपक्ष 1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली करने जा रहा है। इसको लेकर व्यापार को बड़ा घाटा होगा।
Public of India • India पढ़ें →