LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  सिहोरा में पप्पू यादव का पुतला फूंका:विहिप-बजरं...
POLITICS Verified हिंदी

सिहोरा में पप्पू यादव का पुतला फूंका:विहिप-बजरंग दल ने संसद के नाटक को साधु-संतों का अपमान बताया

India 13h ago Source: publicofindia

सिहोरा में रविवार शाम 5 बजे खितौला तिराहे पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन संसद परिसर में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा राम मंदिर चंदे को लेकर किए गए नाटक और भगवा कपड़े पहनने के खिलाफ किया गया था। कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव के इस कदम को साधु-संतों और सनातन परंपरा का अपमान बताया। उनका कहना था कि इस तरह की हरकत से लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। प्रदर्शन के दौरान विहिप नेताओं ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और कांग्रेस लगातार साधु-संतों का अपमान कर रहे हैं। इसी के विरोध में देशभर में हो रहे आयोजनों के तहत सिहोरा में भी यह प्रदर्शन किया गया। "राक्षस के समान हैं पप्पू यादव" प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने जमकर नारेबाजी की और सख्त लहजे में अपनी बात रखी। जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा: "सांसद पप्पू यादव ने नाटक के दौरान भगवा वस्त्र पहनकर सनातन धर्म और साधु-संतों का अपमान किया है, जिसे हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।" जिला मंत्री अर्जुन कुशवाहा बोले: “सांसद पप्पू यादव ने भगवान राम की तस्वीर लगाकर हमारे आराध्य का अपमान किया है। वह एक राक्षस के समान हैं और इसी राक्षस का आज हम पुतला दहन कर रहे हैं।” ये पदाधिकारी रहे मौजूद इस विरोध प्रदर्शन में विहिप के जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा, जिला मंत्री अर्जुन कुशवाह, जिला संयोजक कान्हा पांडे, जिला सहमंत्री कन्हैया रजक, नितिन ठाकुर, आशीष (गोलू) पांडे, योगेंद्र दुबे और मनीष साहू समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में अगर दोबारा ऐसी हरकत हुई, तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.