LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Latest

Latest Stories

184 image-based verified stories from across India

Sports 115d ago हिंदी
Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- 'बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार'
आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से हराकर लगातार दूसरी हार थमा दी हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को 11-11 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें राजस्थान के सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 77 रन की शानदार पारी खेली, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बता दें कि राजस्थान ने निर्धारित ओवरों में 150 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो छोटे मुकाबले में काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। जवाब में मुंबई की टीम 123 रन ही बना सकी और 9 विकेट गंवाकर मुकाबला हार गई। मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने खुलकर अपनी टीम की गेंदबाजी पर सवाल उठाए। उन्होंने साफ कहा कि इस हार के लिए बल्लेबाज जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि गेंदबाजों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी। उनके मुताबिक टी20 क्रिकेट में कुछ सही गेंदें ही मैच का रुख बदल सकती हैं। गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने कहा कि अगर टीम पांच-छह सही गेंदें डाल पाती, तो मुकाबला उनके पक्ष में जा सकता था। लेकिन शुरुआती ओवरों में ही राजस्थान के बल्लेबाजों ने दबाव बना दिया, जिससे टीम पूरे मैच में पीछे ही रही। मौजूद जानकारी के अनुसार जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे अनुभवी गेंदबाज भी इस मुकाबले में प्रभाव छोड़ने में असफल रहे हैं। इन सभी गेंदबाजों ने मिलकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया और उनकी इकॉनमी भी काफी महंगी रही। बता दें कि हार्दिक पांड्या ने यह भी माना कि पूरी गेंदबाजी यूनिट इस मैच में अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई और विपक्षी टीम ने बेहतर क्रिकेट खेला हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले मुकाबलों में टीम को अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा, तभी जीत की राह पर वापसी संभव होगी।
Public of India • Mumbai पढ़ें →
Sports 115d ago हिंदी
DC vs GT: हाई-वोल्टेज मैच के बीच दिल्ली स्टेडियम के बाहर संदिग्ध बैग मिलने से सनसनी, जानिए क्या निकला?
आईपीएल का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. इस मैच के दौरान स्टेडियम के नजदीकी गेट नंबर 5 के पास एक लावारिस बैग पाया गया. इसके बाद से ही पुलिस जांच में जुट गई है. आइए समझते हैं पूरे माजरे को...
Public of India • पढ़ें →
Sports 115d ago हिंदी
झारखंड के गैस बॉटलिंग प्लांट को रिफाइनरियों से 60% कम सप्लाई, पूरी नहीं हो पा रही मांग
LPG Crisis: मिडिल ईस्ट तनाव के कारण झारखंड के गैस बॉटलिंग प्लांट को रिफाइनरियों से 60% तक कम एलपीजी सप्लाई मिल रही है. घरेलू मांग पूरी करने के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर घटाए गए हैं. हल्दिया पोर्ट से आपूर्ति प्रभावित होने से राज्य में गैस संकट गहराने लगा है और उपभोक्ता परेशान हैं. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें. The post झारखंड के गैस बॉटलिंग प्लांट को रिफाइनरियों से 60% कम सप्लाई, पूरी नहीं हो पा रही मांग appeared first on Prabhat Khabar.
Public of India • पढ़ें →
Sports 115d ago हिंदी
शुभमन गिल के साथ ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने भी कमाल का योगदान दिया और दोनों की साझेदारी ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. शुभमन गिल ने आज साबित कर दिया कि क्यों उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला 'प्रिंस' कहा जाता है. एक कप्तान के तौर पर उन्होंने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया और मुश्किल समय में बड़ी पारी खेली.
Public of India • पढ़ें →